हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Tumhe Kitna Pyaar Karte Bawaal First Song: वरुण-जाह्नवी की रोमांटिक कैमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल, 'तुम्हें कितना प्यार करते' सॉन्ग आउट

विज्ञापन
Tumhe Kitna Pyaar Karte Bawaal First Song

Tumhe Kitna Pyaar Karte Bawaal First Song: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और अदाकारा जाह्नवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘बवाल’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं।

वहीं, फैंस में फिल्म की बेसब्री को देखते हुए 9 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। अब इस फिल्म का पहला गाना ‘तुम्हें कितना प्यार करते’ का म्यूजिक वीडियो भी रिलीज कर दिया गया है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

Tumhe Kitna Pyaar Karte का वीडियो रिलीज

दरअसल, हाल ही में इस गाने का ऑडियो वर्जन जारी किया गया था और अब इस गाने का वीडियो रिलीज कर दिया गया है। फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं है और इस गाने में इंटेंस लव स्टोरी की झलक दिख रही है।

विज्ञापन

अरिजीत सिंह ने दी गाने को आवाज

बता दें कि इस गाने में अजय (वरुण धवन) और निशा (जाह्नवी कपूर) के बीच के खूबसूरत रोमांस नजर आ रहा है। वहीं, मिथून और मनोज मुंतशिर के गीतों के साथ, अरिजीत सिंह की आवाज में ‘तुम्हें कितना प्यार करते’ लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

इस दिन होगा ‘बवाल’ का प्रीमियर

बताते चलें कि फिल्म ‘बवाल’ का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला ने किया है। इसकी साथ ही फिल्म का डायरेक्शन नितेश तिवारी ने किया है और फिल्म ‘बवाल’ का प्रीमियर 21 जुलाई को भारत और 200 देशों और क्षेत्रों में खास तौर पर प्राइम वीडियो के जरिए किया जाएगा।

विज्ञापन

फिल्म में जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिलेगी

इस फिल्म में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। बता दें कि इस फिल्म में पहली बार वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी साथ में नजर आने वाली है। इसके साथ ही सबसे दिलचस्प बात ये है कि ये जाह्नवी कपूर की चौथी फिल्म है जो डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज हो रही है। इससे पहले अदाकारा की घोस्ट स्टोरीज, गुंजन सक्सेस- द कारगिल गर्ल और गुड लक जैरी भी ओटीटी रिलीज थीं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola