Bollywood Throwback: बॉलीवुड के कई गाने ऐसे हैं जो रिलीज होते ही आइकॉनिक बन गए. आज हम आपको एक ऐसे गाने के बारे में बताने जा रहे हैं जो 26 साल पहले रिलीज हुआ था और ये रिलीज होते ही कल्ट क्लासिक बन गया. इस गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान फिल्म के डायरेक्टर भी रो पड़े थे. वहीं ये गाना 26 साल बाद भी आंखों में आंसू ला देता है. आज भी ये गाना उतना ही आइकॉनिक है जितना 26 साल पहले हुआ करता था. इस गाने के साथ-साथ इस फिल्म को भी ऑडियंस ने खूब पसंद किया था. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर हम किस गाने की बात कर रहे हैं तो चलिए आपको इस गाने के बारे में डिटेल में बताते हैं.
क्या है फिल्म और गाने का नाम?
साल 2001 में रिलीज हुई अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘तुम बिन’ बॉलीवुड की आइकॉनिक रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ गाने भी ऑडियंस के फेवरेट बन गए थे. फिल्म का ‘तुम बिन जिया जाए कैसे, कैसे जिया जाए तुम बिन’ गाना इतना पॉपुलर हुआ था कि ये ऑडियंस की जुबान पर रट गया था. ये गाना आशिकों की टॉप लिस्ट में हुआ करता था. लेकिन क्या आपको पता है कि जब ये गाना स्टूडियो में रिलीज हो रहा था, तो इसकी रिकॉर्डिंग के दौरान डायरेक्टर अनुभव सिन्हा फूट-फूटकर रोने लगे थे.
किसने गाया था ये आइकॉनिक गाना?
के एस चित्रा की आवाज ने इस गाने को हमेशा के लिए अमर कर दिया. चित्रा की आवाज ने इस गाने में चार-चांद लगा दिए थे. जब चित्रा इस गाने को स्टूडियो में रिकॉर्ड कर रही थीं तो उनकी आवाज में इतना दर्द था कि फिल्म के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा भी अपने आंखों के आंसुओं को रोक नहीं सके थे और उनकी आंखों से अचानक आंसू छलकने लगे थे. वहीं अनुभव सिन्हा की ये फिल्म उनके करियर की पहली फिल्म थी. डायरेक्टर की इस फिल्म को ‘तुम बिन जिया जाए कैसे’ ने और आइकॉनिक बना दिया था.
बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा फिल्म का हाल?
‘तुम बिन’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.43 करोड़ की कमाई की थी, जबकि ये 2.75 करोड़ के बजट में ही बनी थी. फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें प्रियांशु चटर्जी, संदली सिन्हा, हिमांशु मलिक, राकेश वशिष्ठ और अमृता प्रकाश लीड रोल में नजर आए. इन सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की गई थी. फिल्म की कहानी और फिल्म के गानों ने ‘तुम बिन’ को कल्ट क्लासिक रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल कर दिया.