Trisha Krishnan, CM Vijay: अभिनेत्री तृषा कृष्णन और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों को लेकर कुछ ना कुछ सुनने में आ ही जाता है, लेकिन इस बीच अब इंटरनेट पर चर्चा हो रही है कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं है. इन चर्चाओं को ज्यादा हवा तब मिली जब तृषा ने विजय को बर्थडे भी विश नहीं किया. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
तृषा ने नहीं किया बर्थडे विश
दरअसल, बीते दिन यानी 22 जून को थलापति विजय का बर्थडे था. इस खास मौके पर हर किसी ने विजय को जन्मदिन की बधाइयां दी. फैंस को उम्मीद थी कि तृषा की ओर से भी विजय को स्पेशल बर्थडे विश आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. तृषा हर साल विजय को बर्थडे विश करती हैं और कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती थी, लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी नहीं हुआ.
तृषा और विजय के डेटिंग रूमर्स
तृषा की चुप्पी ने इन अटकलों को और भी जोर दिया और इंटरनेट पर चर्चा शुरू हो गई कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है. ऐसा तब हुआ है, जब तृषा और विजय के अफेयर रूमर्स भी जोरों पर हैं. इतना ही नहीं बल्कि तृषा ने विजय को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है, जिससे लोगों के दिमाग में तरह-तरह के सवाल आ रहे हैं. बीते लंबे समय से चर्चा हो रही है कि विजय और तृषा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, इन अफवाहों पर दोनों सितारों ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है.
विजय और संगीता का तलाक
गौरतलब है कि एक तरफ विजय और उनकी वाइफ संगीता का तलाक सुर्खियों में हैं. सुनने में आया है कि विजय और संगीता तलाक लेकर अलग होना चाहते हैं. वहीं, संगीता ने भी अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इस बीच विजय और तृषा के अफेयर रूमर्स ने जोर पकड़ा और ये चर्चा बढ़ती गई, लेकिन तृषा का विजय को बर्थडे विश ना करना पूरे मामले को एक अलग ही मोड़ दे गया.
आखिर क्या है वजह?
अब सच क्या है ये तो खुद तृषा और विजय ही जानते हैं, लेकिन इंटरनेट पर जोरों से इस मामले को लेकर चर्चा हो रही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ है कि तृषा ने विजय को जन्मदिन की बधाई भी नहीं दी. अब इसका पता समय के साथ ही लगेगा और देखने वाली बात होगी कि आगे क्या होता है.
यह भी पढ़ें- कौन हैं थदोई युमनाम? जो बनीं मिस यूनिवर्स मणिपुर 2026
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
38 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines