कौन हैं थदोई युमनाम? जो बनीं मिस यूनिवर्स मणिपुर 2026; 20 फाइनलिस्ट्स के बीच जीता मुकाबला

Who is Thadoi Yumnam: मणिपुर की थदोई युमनाम ने मिस यूनिवर्स मणिपुर 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस बीच सभी ये जानना चाहते हैं कि आखिर थदोई युमनाम कौन हैं? आइए जानते हैं इनके बारे में...

Thadoi Yumnam
1 / 6
Thadoi Yumnam. image credit- social media

विज्ञापन

कौन हैं थदोई युमनाम

कौन हैं थदोई युमनाम2 / 6

थदोई युमनाम की बात करें तो वो मणिपुर की एक मॉडल और ब्यूटी पीजेंट विजेता हैं, जिन्हें 21 जून 2026 को इम्फाल के चंद्रकृति ऑडिटोरियम में आयोजित 'मिस यूनिवर्स मणिपुर 2026' के ताज से नवाजा गया है.

विज्ञापन

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मिस यूनिवर्स इंडिया 20263 / 6

मणिपुर की थदोई युमनाम ने मिस यूनिवर्स मणिपुर 2026 का खिताब जीत लिया है और अब वो अपकमिंग 'मिस यूनिवर्स इंडिया 2026' में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी.

20 फाइनलिस्ट्स

20 फाइनलिस्ट्स4 / 6

इस प्रतियोगिता में मणिपुर के अलग-अलग हिस्सों से आई 20 फाइनलिस्ट्स ने हिस्सा लिया था. ये इवेंट सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, लीडरशिप और सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता को भी बढ़ावा देने वाला रहा.

विज्ञापन

रनरअप कौन रहा

रनरअप कौन रहा5 / 6

इस प्रतियोगिता में जेनेवा लाइखुराम को पहला रनर-अप और आलिश मैबाम को दूसरा रनर-अप चुना गया है. बता दें कि इस ग्रैंड फिनाले को मशहूर फैशन डिजाइनर रॉबर्ट नाओरेम ने डायरेक्ट किया था.

मिस यूनिवर्स इंडिया 2025

मिस यूनिवर्स इंडिया 20256 / 6

इस इवेंट में मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और उनकी पत्नी भी शामिल हुए थे. इसके अलावा मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मनीका विश्वकर्मा भी इस इवेंट में जज के रूप में शामिल हुई थीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन