Trisha Krishnan क्यों हो रही ट्रोल? Thug Life के रिलीज होते ही यूजर्स ने सुनाए ताने

तृषा कृष्णन को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें सुनने को मिल रही हैं। इंटरनेट यूजर्स एक्ट्रेस को खूब ताने दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि नेटिजंस ने तृषा कृष्णन को क्या कहा है?

Trisha Krishnan, Thug Life

क्यों ट्रोल हो रहीं तृषा कृष्णन? image credit- News24

पॉपुलर एक्टर कमल हासन की मच अवेटेड फिल्म ‘ठग लाइफ’ किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में जहां फिल्म को लेकर विवाद हुआ, तो वहीं, अब फिल्म में नजर आई एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। सोशल मीडिया पर तृषा कृष्णन को लोगों की तरह-तरह की बातें सुनने को मिल रही हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इसके पीछे की वजह जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं कि तृषा कृष्णन क्यों ट्रोल हो रही हैं?

क्यों ट्रोल हो रहीं तृषा कृष्णन?

दरअसल, तृषा कृष्णन ने कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ में ‘इंद्राणी’ का रोल निभाया है। फिल्म में एक्ट्रेस के किरदार को लोगों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। वैसे तो तृषा कृष्णन साउथ की बड़ी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं और अच्छा काम करती हैं, लेकिन फिल्म ‘ठग लाइफ’ को देखने के बाद लोगों ने एक्ट्रेस को एक्टिंग छोड़ने की सलाह दे डाली। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस तरह की बातें कर रहे हैं।

यूजर्स ने क्या कहा?

एक यूजर ने तृषा कृष्णन को लेकर कहा कि बहुत बेकार, आपको पहले ही रिटायर हो जाना चाहिए। दूसरे यूजर ने कहा कि इस साल सभी बड़ी फिल्मों को बर्बाद कर दिया यार… प्लीज एक्टिंग बंद कर दो। तीसरे यूजर ने कहा कि मैंने सबसे पहले कहा था कि तृषा का डाउनफॉल शुरू हो गया है। एक और यूजर ने कहा कि तृषा का रोल बिना मतलब का है। इस तरह की तमाम बातें लोगों ने एक्ट्रेस को लेकर कही है।

‘ठग लाइफ’ कहां नहीं हुई रिलीज?

वहीं, अगर कमल हासन की इस फिल्म की बात करें तो ‘ठग लाइफ’ शुरू से ही चर्चा में रही है। हाल ही में कमल हासन के कन्नड़ भाषा को लेकर हुए विवाद का असर ‘ठग लाइफ’ पर भी पड़ा है। जी हां, इस फिल्म को आज रिलीज कर दिया गया है, लेकिन विवाद की वजह से इसे कर्नाटक में बैन किया गया है और फिल्म कर्नाटक में रिलीज नहीं हुई है।

कमल हासन और मणिरत्नम एक साथ

फिल्म में कमल हासन और मणिरत्नम एक साथ नजर आए हैं। हालांकि, दोनों को कई सालों बाद एक साथ देखा गया है। फिल्म से बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन अगर फिल्म के रिव्यू की बात करें तो इसे लोगों का मिला-जुला-सा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर पाती है? साथ ही ओपनिंग डे पर इसका कैसा हाल रहेगा?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ