'मैं तृषा को बाहों में उठाकर बेडरूम में ले जाऊंगा और...', Mansoor Ali के रेप सीन वाले बयान पर Trisha krishnan ने लगाई फटकार

Trisha Krishnan Slams Mansoor Ali: एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तमिल अभिनेता मंसूर अली खान ने कहा कि उनको लियो फिल्म में तृषा कृष्णन के साथ बेडरूम सीन की उम्मीद थी। जिसके बाद तृषा ने इसपर करारा जवाब दिया।

Trisha Krishnan Mansoor Ali

image credit: social media

Trisha Krishnan Slams Mansoor Ali: फिल्मों में रेप सीन या फिर कोई बोल्ड सीन उस फिल्म की कहानी और सिचुएशन पर निर्भर करता है। लेकिन अगर कोई जदबरदस्ती इसकी डिमांड करने लग जाए या फिर ऐसे सीन की उम्मीद करने लग जाए और किसी तरह का भद्दा कमेंट करे तो किसी को भी बुरा लगना लाजमी है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तमिल अभिनेता मंसूर अली खान (Trisha Krishnan Slams Mansoor Ali) ने कहा कि उनको लियो फिल्म में तृषा कृष्णन के साथ बेडरूम सीन की उम्मीद थी। जिसके बाद तृषा ने इसपर करारा जवाब दिया है।

मंसूर को झेलना पड़ रहा विरोध

दरअसल हाल ही में रिलीज हुई थलपति विजय की फिल्म लियो ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार किया है। इस फिल्म ने की रिकॉर्ड भी तोड़े हैं। विजय इस फिल्म में मुख्य भूमिका में थे वहीं मंसूर अली अन्य किरदार में दिखे थे। इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी नजर आईं। हाल ही में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंसूर अली ने तृषा को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद से उनको खूब विरोध झेलना पड़ रहा है।

‘रेप सीन मेरे लिए नई बात नहीं’

मंसूर अली खान ने कहा, ‘मुझे जब मालूम हुआ कि मैं तृषा के साथ काम कर रहा हूं तो मुझे लगा कि यह एक बेडरूम सीन होगा। मुझे लगा कि मैं फिल्म में तृषा को उठाकर बेडरूम में ले जाऊंगा जैसा मैंने और भी कई अभिनेत्रियों के साथ पहले फिल्मों में किया है। मैंने पहले भी कई रेप सीन किए हैं और मेरे लिए यह कोई नई बात नहीं है। लेकिन, इन लोगों ने कश्मीर में शूटिंग के दौरान मुझे तृषा को देखने तक नहीं दिया।’

‘नीच आदमी के साथ कभी नहीं करूंगी काम’

मंसूर अली के इस बयान पर तृषा कृष्णन ने कड़ी नाराजगी जताई है। तृषा ने x पर लिखा, ‘मेरी जानकारी में एक वीडियो आया है, जिसमें मंसूर अली खान मेरे बारे में उल्टी सीधी बातें कर रहे हैं। मुझे यह बयान स्त्री-विरोधी, रूढ़िवादी, अश्लील और भद्दा लगा। मैं इसकी निंदा करती हूं। वो मेरे साथ काम करने की उम्मीद करते रह सकते हैं, लेकिन यह मेरी खुशकिस्मती रही है कि मैंने उनके जैसे नीच आदमी के साथ कभी काम नहीं किया है और कोशिश करुंगी कि भविष्य में भी ना करूं। उनके जैसे लोग मानवता पर दाग हैं।’ मंसूर अली के इस बयान की निंदा फिल्म निर्देशक लोकेश कनगराज ने भी की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ