अपार्टमेंट...सैलरी...ट्रैवल अलाउंस..., करोड़ों के ताज के अलावा Miss Universe को मिलती हैं तमाम सुविधाएं

Miss Universe 2023: क्या आपको पता है कि मिस यूनिवर्स जीतने वाले को ताज और फूलों के गुलदस्ता के अलावा क्या सुविधाएं दी जाती हैं? तो चलिए आज आपको इसके बारे में बताते हैं।

Sheynnis Palacios

image credit: instagram

Miss Universe 2023: मिस यूनिवर्स 2023 का ताज निकारागुआ की Sheynnis Palacios के सिर सज गया है। इस प्रतियोगिता में करीब 84 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। सेमीफाइनल राउंड तक भारत की श्वेता शारदा का नाम लिस्ट में शामिल था, लेकिन फाइनल प्रतियोगियों में 10 लोगों की लिस्ट में श्वेता शारदा अपनी जगह नहीं बना पाईं हैं। ब्यूजी पेजेंट कॉम्पटीशन में ऑस्ट्रेलिया की मोरया विल्सन दूसरी रनर-अप रहीं, जबकि थाईलैंड की एन्टोनिया पोर्सिल्ड को फर्स्ट रनर-अप का ताज पहनाया गया। लेकिन क्या आपको पता है कि मिस यूनिवर्स (Miss Universe 2023) जीतने वाले को ताज और फूलों के गुलदस्ता के अलावा क्या सुविधाएं दी जाती हैं? तो चलिए आज आपको इसके बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

ताज

विज्ञापन

मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद सुंदरियों को ताज पहनाया जाता है। ताज जीतने के बाद यह एग्रीमेंट साइन करना होता है कि उनको वह ताज रखना है या फिर वह इसे वापस करेंगी। हालांकि ज्यादातर मिस यूनिवर्स ताज रखना पसंद करती हैं।

विज्ञापन

स्कॉलरशिप

विज्ञापन

मिस यूनिवर्स को स्कॉलरशिप भी मिलती है। यह स्कॉलरशिप विजेता को न्यूयार्क फिल्म एकेडमी की तरफ से विजुअल परफॉर्मिंग आर्ट में दी जाती है। इसके अलावा मिस यूनिवर्स का एक मॉडलिंग पोर्टफोलियो तैयार कराया जाता है।

सैलरी

विज्ञापन

खबरों की मानें तो मिस यूनिवर्स की विजेता को सैलरी भी दी जाती है। ये सैलरी डॉलर में दी जाती है। खबरों के अनुसार जिन महिलाओं को मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया जाता है, उन्हें अपनी जीत के साथ आने वाली जिम्मेदारियों के लिए वार्षिक सैलरी के रूप में लगभग 250,000 डॉलर मिलते हैं।

विज्ञापन

स्पेशल अलाउंस

विज्ञापन

मिस यूनिवर्स बनने के बाद दुनियाभर में सोशल वर्क के लिए जाना पड़ता है। इसके लिए मिस यूनिवर्स आर्गेनाइजेशन के स्पॉन्सर्स ट्रैवल अलाउंस देते हैं।

अपार्टमेंट

विज्ञापन

इसके अलावा न्यूयॉर्क में साल भर रहने के लिए मिस यूनिवर्स को एक अपार्टमेंट भी दिया जाता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ