हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

43 की उम्र में 23 की दिखती हैं Trisha Krishnan, जानें उनका स्किन केयर रूटीन, जिसने उन्हें बनाया 'ब्यूटी क्वीन'

Trisha Krishnan Skin Care Routine: साउथ ब्यूटी Trisha Krishnan को कौन नहीं जानता? हाल ही में उन्होंने अपना 43वां जन्मदिन मनाया. लेकिन वे आज भी 23 साल जितनी जवां लगती हैं. आज हम उनका स्किन केयर रूटीन जानेंगे, जिसकी बदौलत वे अपनी स्किन को इतना जवां रख पाती हैं.

विज्ञापन
trisha krishnan skin care

Trisha Krishnan Beauty Secrets: दक्षिण भारतीय अभिनेत्री ट्रिशा कृष्णन आज भी अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं. 43 साल की उम्र में वे 23 साल की लड़की जैसी दिखती हैं. उनकी चमकदार त्वचा और जवानी का राज उनके सरल और स्वस्थ आदतों में छिपा है. वे भारी मेकअप नहीं करतीं, बल्कि प्राकृतिक तरीके से अपनी देखभाल करती हैं. आइए जानते हैं उनके स्किन केयर रूटीन के बारे में.

तृषा की लाइफस्टाइल

तृषा अपने स्किन केयर रूटीन में सिर्फ महंगे प्रोडक्टस का इस्तेमाल नहीं करती, बल्कि उनकी फिटनेस और लाइफस्टाइल उनकी ब्यूटी का सीक्रेट है. वे अपने खान-पान, व्यायाम, आहार और स्किन केयर से खुद को इतना फिट और खूबसूरत रखती हैं. इसके लिए बहुत मेहनत लगती है. आज हम जानेंगे कि वे स्किन केयर के लिए अपनी लाइफस्टाइल में क्या क्या करती हैं.

यह भी पढ़ें: बेटे की कब्र पर फूट-फूटकर रोई 44 साल की एक्ट्रेस, शादी में झेल चुकी हैं दर्द और अपमान

विज्ञापन

तृषा का स्किन केयर सीक्रेट

  • सुबह का स्किनकेयर- तृषा अपने दिन की शुरुआत एक कप ग्रीन टी या नींबू और अदरक मिले गर्म पानी से करती हैं. यह शरीर को डिटॉक्स करने और त्वचा में प्राकृतिक चमक लाने में मदद करता है. इस कारण से आप उनके चेहरे पर इतना ग्लो देख पाते हैं.
  • हाइड्रेशन- हाइड्रेशन के लिए तृषा कम से कम 7 लीटर पानी पीती हैं. इसके अलावा नारियल पानी और अनार का जूस उनकी स्किन को अंदर हाइड्रेट करता है. इससे कोलेजन की मात्रा भी बढ़ती है, जिससे एजिंग स्लो होती है.
  • विटामिन सी की कमी- वह अपने आहार में संतरा, नींबू और खट्टे फलों जैसे विटामिन C से भरपूर चीज़ों को प्राथमिकता देती हैं. विटामिन C त्वचा की डैमेज सेल्स को ठीक करने और कोलेजन बढ़ाने में सहायक है.
  • नो मेकअफ लुक- आपने तृषा को कभी ज्यादा मेकअप करते हुए नहीं देखा होगा. वे सादगी में जीना पसंद करती हैं और अक्सर सिर्फ आईलाइनर और लिप बाम का ही इस्तेमाल करती हैं. कम मेकअप लगाने से आपके पोर्स को सांस मिलती रहती है.
  • घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल- तृषा मास्क और स्क्रबिंग के लिए अक्सर घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करती हैं. जैसे कि चंदन के मास्क (Sandalwood masks) और प्राकृतिक फलों के गूदे को चेहरे पर लगाना आदि. बालों के लिए वह हर्बल तेलों से मसाज करना नहीं भूलतीं.
  • डाइट और एक्सरसाइज- खूबसूरती के लिए अच्छी डाइट और एक्सरसाइज बहुत जरूरी है. वह एक शुद्ध शाकाहारी (Pure Vegetarian) आहार लेती हैं और जंक फूड से पूरी तरह परहेज करती हैं. उनकी फिटनेस का श्रेय योगा, कार्डियो और जिम वर्कआउट को जाता है.
  • नींद पूरी लेना- तृषा का मानना है कि पर्याप्त नींद और तनाव मुक्त रहना ही आपकी असली खूबसूरती का कारण है. इसीलिए वह अपनी 7-8 घंटे की नींद जरूर लेती हैं.

यह भी पढ़ें: ‘इंटीमेट सीन करने में…’, बोल्ड सीन्स के लिए तैयार है ये 38 साल की एक्ट्रेस, खुद जताई अपनी

इन तरीकों को फॉलो करके आप भी एजिंग से बच सकते हैं और 40 की उम्र में 20 जैसा लुक पा सकते हैं. इसके लिए बस आपको अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव करने होंगे. तृषा की तरह अगर आपने भी अपनी लाइफस्टाइल ऐसी कर ली, तो आपको भी खूबसूरत होने से कोई नहीं रोक सकता.

विज्ञापन

Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता.

यह भी पढ़ें: कपूर खानदान की वो बेटी, जिसने 45 की उम्र में पकड़ी एक्टिंग की राह, बिजनेस में कमा चुकी है

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola