Trisha Krishnan Post on K. Bhagyaraj Death: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर, डायरेक्टर और स्क्रीनप्ले लेखक के. भाग्यराज अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. के. भाग्यराज के अचानक आई निधन की खबर ने हर किसी को हैरान और परेशान कर दिया है. अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी इस खबर से बेहद दुखी हैं क्योंकि उन्होंने एक रात पहले ही दिग्गज अभिनेता के साथ डिनर किया था. अब एक्ट्रेस ने इमोशनल होते हुए एक पोस्ट शेयर किया है. आइए जानते हैं कि इस पोस्ट में तृषा कृष्णन ने क्या लिखा है?
तृषा कृष्णन ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, तृषा कृष्णन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने के. भाग्यराज के निधन पर दुख जताया. एक्ट्रेस ने अपने इस पोस्ट में लिखा कि डियर भाग्यराज सर, आपकी आत्मा को शांति मिले, यकीन करना मुश्किल है कि हम कल ही साथ बैठकर डिनर कर रहे थे और आज यह दिल तोड़ देने वाली खबर सुनने को मिली.
एक रात पहले किया था डिनर
तृषा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि पूर्णिमा मैम, शांतनु, अमलू और किकी को मेरा प्यार और हिम्मत. तृषा कृष्णन की इस पोस्ट से साफ है कि मौत से कुछ समय पहले दोनों ने साथ में डिनर किया था. अब तृषा का ये पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और फैंस भी इसे पढ़ने के बाद इमोशनल नजर आ रहे हैं.
खुशबू सुंदर की बेटी की शादी में हुए थे शामिल
बता दें कि भाग्यराज दो दिन पहले ही गोवा में एक्ट्रेस खुशबू सुंदर की बेटी की शादी में शामिल हुए थे. इस समारोह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो एक्टर चिरंजीवी से गर्मजोशी से मिलते और बातचीत करते नजर आ रहे हैं. इसी फंक्शन में तृषा कृष्णन, तमन्ना भाटिया और आरती रवि भी मौजूद थीं.
इलाज के दौरान निधन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, के. भाग्यराज को कार्डियोपल्मोनरी कार्डियक अरेस्ट के बाद चेन्नई के ग्रीनवेज इलाके स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. उनके परिवार में पत्नी और पूर्व एक्ट्रेस पूर्णिमा भाग्यराज, बेटे शांतनु भाग्यराज और बेटी सारण्या भाग्यराज हैं.
यह भी पढ़ें- आखिर क्यों गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ रहे Salman Khan, अब कहां रहेंगे भाईजान?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
33 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines