Trisha Krishnan on AIADMK Leader: फिल्म इंडस्ट्री में एक नहीं बल्कि कई सितारे ऐसे हैं, जो ना सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। इन दिनों मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी कुछ ऐसे ही मसले को लेकर चर्चा में है। दरअसल, अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने एआईएडीएमके राजनीतिक पार्टी के पूर्व नेता एवी राजू को लेकर एक ऐसा बयान दिया, जिससे वो सुर्खियों में आ गई हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?
तृषा कृष्णन ने शेयर किया पोस्ट
अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनका गुस्सा साफ देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने अपने हालिया पोस्ट में एआईएडीएमके राजनीतिक पार्टी के पूर्व नेता एवी राजू को लेकर लिखा कि वो उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेंगी और उन्होंने कहा कि जो फायदे के लिए किसी भी लेवल तक गिर सकते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
यूजर्स दे रहे ऐसा रिएक्शन
वहीं, अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स इस पर जमकर अपना रिएक्शन साझा कर रहे हैं और एक्ट्रेस को सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि हम आपके साथ हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि हम आपके साथ खड़े है। तीसरे यूजर ने लिखा कि गुड। एक और यूजर ने लिखा कि हम आपको हमेशा सपोर्ट करेंगे और आपके साथ हैं। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।
Trisha Krishnan
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि AIADMK राजनीतिक पार्टी के पूर्व नेता एवी राजू ने एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर तंज कसते हुए एक विवादित बयान दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने कहा था कि एक विधायक ने एक्ट्रेस को रिसॉर्ट बुलाया था और इसके लिए उन्हें बड़ी रकम भी दी गई थी। अपने ऊपर इस तरह के आरोप लगे सुन तृषा कृष्णन भड़क गई और अब उन्होंने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। हालांकि अपने लेटेस्ट पोस्ट में एक्ट्रेस ने एवी राजू का नाम नहीं लिया है, लेकिन कड़ी चेतावनी उन्होंने जरुर दी है।
कई फिल्मों में दिखाया जलवा
बता दें कि तृषा कृष्णन फिल्म ‘लियो’ में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ साउथ सुपरस्टार विजय ने भी बेहद शानदार एक्शन दिखाया था। इतना ही नहीं बल्कि तृषा कृष्णन कई अन्य फिल्मों में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। एक्ट्रेस ने ना सिर्फ साउथ बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।
यह भी पढ़ें- मिसेज पडगावंकर बनकर खूब जची Divya Agarwal, पैपराजी को मिठाई बांटता दिखा कपल
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
1 hr ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
3 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
5 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
9 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
9 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
11 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
11 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines