'हमेशा मेरा सहारा बनने के लिए…', तृषा कृष्णनन ने थलापति विजय संग अटेंड की शादी, अब दिया पहला रिएक्शन
Trisha Krishnan: पॉपुलर एक्ट्रेस तृषा कृष्णनन ने हाल ही में थलापति विजय संग एक शादी अटेंड की थी, जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने अपना पहला रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि तृषा ने अपने इस पोस्ट में क्या कहा है?
Trisha Krishnan: पॉपुलर एक्ट्रेस तृषा कृष्णनन इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं. तृषा कृष्णनन का नाम थलापति विजय के साथ जोड़ा जा रहा है. हाल ही में तृषा कृष्णनन और विजय दोनों को एक शादी में साथ देखा गया, जिसके बाद दोनों के अफेयर की चर्चा को और भी हवा मिल गई. हालांकि, इन रूमर्स पर ना तो विजय और ना ही तृषा ने कोई रिएक्शन दिया है. हालांकि, विजय के साथ शादी अटेंड करने के बाद तृषा ने अपना पहला रिएक्शन देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है. आइए जानते हैं कि तृषा के इस पोस्ट में क्या है?
विज्ञापन
तृषा ने शेयर किया पोस्ट
तृषा ने अपने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया है, वो एक साड़ी में है. ये वही साड़ी है, जिसे पहनकर एक्ट्रेस ने विजय के साथ शादी अटेंड की थी. इस पोस्ट को शेयर करते हुए तृषा ने इसके कैप्शन में लिखा है कि हमेशा मेरा सहारा बनने के लिए धन्यवाद. इसके साथ ही उन्होंने अपने मेकअप और ड्रेसिंग में मदद करने वाले लोगों और ब्रांड्स को भी टैग किया है.
जैसे ही तृषा का ये पोस्ट सामने आया, तो इंटरनेट पर वायरल हो गया. फैंस और यूजर्स ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन भी शेयर किया है. इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर भी एक स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें वो फन करती नजर आ रही हैं. बता दें कि विजय और संगीता के बीच कुछ भी ठीक नहीं है.
संगीता ने फाइल की नई याचिका
विजय की वाइफ संगीता ने हाल ही में एक नई याचिका भी दाखिल की है. इस याचिका में उन्होंने कहा है कि शायद उन्हें मौजूदा वैवाहिक घर में रहने से रोका जा सकता है. इसलिए संगीता ने मांग की है कि अंतरिम आदेश जारी कर संगीता को वैवाहिक घर में रहने का अधिकार दिया जाए.
विज्ञापन
विजय ने दिया एलिमनी का ऑफर
गौरतलब है कि संगीता की तलाक की अर्जी की बाद ये भी सुनने में आया था कि विजय कोर्ट के बाहर ही इस मामले को शांति से सुलझाना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने संगीता को 250 करोड़ रुपये की एलिमनी भी ऑफर की है. हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि ये मामला क्या मोड़ लेता है.