---विज्ञापन---

बॉलीवुड angle-right

Dhurandhar 2 के ट्रेलर को 5 घंटे में मिले इतने व्यूज, आते ही इंटरनेट पर छा गए रणवीर सिंह

Dhurandhar 2 Trailer Views: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का ट्रेलर आज 7 मार्च को रिलीज हो गया है. फिल्म का ट्रेलर आते ही इंटरनेट पर छा गया है और हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है.

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Trailer Views: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं. आज 7 मार्च को रणवीर की इस आने वाली फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. फिल्म के ट्रेलर को लोगों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस बीच आइए जानते हैं कि फिल्म के ट्रेलर को पांच घंटे में कितने व्यूज मिले हैं?

फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर को आज सुबह 11:01 बजे जियो स्टूडियोज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. फिल्म के ट्रेलर को रिलीज के सिर्फ 5 घंटे (खबर लिखे जाने तक) में ही 11 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. रणवीर सिंह की फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

---विज्ञापन---

फिल्म ‘धुरंधर 2’ का पेड प्रीव्यू

इतना ही नहीं बल्कि फिल्म के ट्रेलर के व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि ये 24 घंटे में रिकॉर्ड भी तोड़ सकता है. हालांकि, इस पता 24 घंटे होने के बाद ही चलेगा. इसी से साथ अब ये भी खबर है कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ का पेड प्रीव्यू भी होगा, जो 18 मार्च से शुरू होगा. हालांकि, इसके लिए एडवांस बुकिंग शुरु हो गई है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

बता दें कि दिल्ली में पेड प्रीव्यू की एडवांस टिकट बुकिंग की कीमतें 350 रुपये से लेकर 2200 रुपये तक हैं. वहीं, अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. बताते चलें कि इसी दिन यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है.

---विज्ञापन---

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म ‘धुरंधर 2’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और दूसरे कलाकार भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के निर्देशक और लेखक आदित्य धर हैं. फिल्म के निर्माता ज्योति देशपांडे और लोकेश धर हैं. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है.

यह भी पढ़ें- ‘जब पहली, दूसरी या तीसरी… क्या मैं अंधी…’, पति से क्यों अलग नहीं हुईं Celina Jaitly?

---विज्ञापन---
First published on: Mar 07, 2026 05:07 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola