हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Animal हुई हिट तो बढ़ी Tripti Dimri की डिमांड, साउथ के इस सुपरस्टार संग काम करना चाहतीं हैं एक्ट्रेस

Tripti Dimri: अभिनेत्री तृप्ति डिमरी चर्चा का विषय बनी हुई है। जब से फिल्म ‘एनिमल’ रिलीज हुई है, तब से एक्ट्रेस जमकर सुर्खियां बटोर रही है।

विज्ञापन
instagram

Tripti Dimri: इन दिनों अभिनेत्री तृप्ति डिमरी चर्चा का विषय बनी हुई है। जब से फिल्म ‘एनिमल’ रिलीज हुई है, तब से एक्ट्रेस जमकर सुर्खियां बटोर रही है।

हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि वो किस साउथ सुपरस्टार के डेब्यू करना चाहती है, तो एक्ट्रेस ने साउथ के मशहूर अभिनेता का नाम लिया। आइए जानते हैं कि आखिर तृप्ति डिमरी किस साउथ सुपरस्टार के डेब्यू करना चाहती है?

यह भी पढ़ें- मशहूर एक्टर और डायरेक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा, अभिनेता के निधन से गम में डूबे फैंस

साउथ के इस सुपरस्टार संग काम करना चाहतीं हैं Tripti Dimri 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो तृप्ति डिमरी के बॉलीवुड बबल के साथ हुए इंटरव्यू का है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही तृप्ति डिमरी से सवाल किया गया कि वो अपनी पहली साउथ फिल्म में किस अभिनेता के साथ डेब्यू करना करना चाहती है, तो एक्ट्रेस ने झट से जवाब दिया कि वो जूनियर एनटीआर के साथ काम करना चाहती थी। वहीं, अब एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

‘एनिमल’ में नजर आईं तृप्ति डिमरी

बता दें कि इन दिनों तृप्ति डिमरी फिल्म ‘एनिमल’ में अपने अभिनय का जलवा दिखा रही है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने क्राइम ड्रामा मॉम और कॉमेडी पोस्टर बॉयज, लैला मजनू, बुलबुल और काला में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। एनिमल के बाद से एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग बढ़ गई है और वो लगातार चर्चा में है।

1 दिसंबर को रिलीज हुई थी फिल्म ‘एनिमल’

बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया और शानदार ओपनिंग की। फिल्म ने लगातार टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ बना रखी है और शानदार कमाई करने में लगी है। बताते चलें कि बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की इस फिल्म की टक्कर विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ से हुई। वहीं, वीकेंड पर मेकर्स को इस फिल्म से ज्यादा कमाई की उम्मीद है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें