पिटने की खबर पर Elvish Yadav ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझ पर हाथ उठाने वाले जिस दिन पैदा होंगे...
Elvish Yadav Reacts on Viral Video: यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपने पिटने वाली खबर पर रिएक्ट करते हुए ट्वीट किया है।
Edited By Nancy Tomar

Edited By Nancy Tomar

Elvish Yadav Reacts on Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जो चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, इस वीडियो में देखा गया कि मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के साथ बदसलूकी की गई।
इन दिनों एल्विश वैष्णो देवी गए हुए है और वहीं ये उनका ये वीडियो सामने आया। अब इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एल्विश यादव ने कुछ ऐसा कहा जो सुर्खियों में आ गया है।
यह भी पढ़ें- क्या असली है Salaar के ‘खानसार’ की कहानी? जहां सब कुछ इतना सिस्टमैटिक, फिर भी एक-दूसरे के खून के प्यासे लोग

बीते दिन एल्विश की पिटाई वाले वीडियो के सामने आने के बाद यूट्यूबर ने इस पर रिएक्ट करते हुए अपने एक्स पर लिखा कि जब तक ऐसी न्यूज वाले जिंदा है फेक नैरेटिव चलते रहेंगे। मुझ पर हाथ उठाने वाले जिस दिन पैदा होगे, कलयुग का अंत आ लेगा, चियर्स। वहीं, अब इस पर यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
#ElvishYadav and #RaghavSharma confronted and Almost beaten by person in Karta Jammu, ELVISH ran away to save himself pic.twitter.com/rHPkodB548
— The Khabri (@TheKhabriTweets) December 22, 2023
एक यूजर ने ये अच्छा सिस्टम है, कलयुग और सतयुग के बीच में सिर्फ एक पिटाई आड़े आ रखी है। दूसरे यूजर ने लिखा कि ये फिर गांजा पीकर ट्वीट कर रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा कि गांजे में सांप रगड़कर पिया जा रहा है शायद।

दरअसल, बीते दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें देखा जा सकता है कि एल्विश और उनके दोस्त राघव शर्मा के साथ बदसलूकी की गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राघव शर्मा चिल्ला रहे हैं कि क्या कर रहे हो ये और सामने वाला शख्स उन्हें खींच रहा है। वीडियो देखकर एल्विश के फैंस चिंता में आ गए। हालांकि अब इसी वीडियो पर यूट्यूबर ने रिएक्ट किया है।
बता दें कि मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव इससे पहले भी चर्चा में आ चुके हैं। हाल ही में कथित तौर पर एल्विश पर क्लबों और पार्टियों में सांपो की बाइट प्रोवाइड कराने समेत कईं गंभीर आरोप लगे थे। इस मामले पर खुद यूट्यूबर ने वीडियो जारी कर इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: