Tripti Dimri On Her Instagram Followers: इन दिनों अभिनेत्री ‘तृप्ति डिमरी’ चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म ‘एनिमल’ की रिलीज के बाद से एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग में भी इजाफा हुआ है।
इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के फॉलोअर्स बढ़े हैं और लोगों ने एक्ट्रेस को ‘नेशनल क्रश’ का टैग भी दे दिया है। वहीं, अब तृप्ति ने इंस्टाग्राम पर बढ़े अपने फॉलोअर्स को लेकर बातचीत की है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा?
यह भी पढ़ें- क्या है ‘केटामाइन’? जिसके ओवरडोज से हुई Matthew Perry की मौत
Instagram फॉलोअर्स पर Tripti ने किया रिएक्ट
इंस्टाग्राम पर बढ़े अपने फॉलोअर्स को लेकर तृप्ति ने बात करते हुए कहा कि मुझे इसका बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि फिल्म में मेरे इतने छोटे से किरदार को इतना प्यार मिलेगा और लोग इसे इतना पसंद करेंगे। एक्ट्रेस ने कहा कि वैसे तो मैं कभी भी फॉलोअर्स का हिसाब नहीं रखती हूं, लेकिन अब मेरे दोस्त और परिवार वाले मुझे स्क्रीनशॉट भेजते है और कहते हैं कि तुम्हारे फॉलोअर्स बढ़ गए हैं। तृप्ति ने कहा कि उन्हें ये सब अच्छा लग रहा है, हालांकि वो अभी भी इसका हिसाब नहीं रखती हैं।
चर्चा में हैं तृप्ति डिमरी
फिल्म ‘एनिमल’ में तृप्ति ने सिर्फ कैमियो किया है, लेकिन अपने इसे रोल की वजह से उन्होंने काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है। इन दिनों हर ओर तृप्ति की ही चर्चा हो रही है। सभी उनके अभिनय की खूब तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी तृप्ति बुलबुल और कला जैसी सीरीज में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी है।
बॉक्स ऑफिस पर ‘एनिमल’ की पकड़
वहीं, अगर फिल्म ‘एनिमल’ की बात करें तो इस फिल्म में रणबीर कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर जैसे शानदार कलाकारों ने अभिनय किया है। दर्शकों को ये फिल्म बेहद पसंद आ रही है। ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार ओपनिंग की और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर अपनी पकड़ बना रखी है। हालांकि टिकट खिड़की पर ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ की टक्कर हुई थी।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
10 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
11 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
21 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
21 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
23 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines