Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सी ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर के अपनी जगह बॉलीवुड में बनाई. आज ये हसीनाएं इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं. वहीं अपने लुक्स से इन हसीनाओं ने फैंस को भी दीवाना बनाया हुआ है. आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जिसका नाम टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है. सनी देओल के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली ये हसीना एक इंटीमेट सीन देकर बॉलीवुड की सुपरस्टार बन गई. जी हां ये कोई और नहीं बल्कि तृप्ति डिमरी हैं. 23 फरवरी को एक्ट्रेस अपना 32वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं. चलिए इस खास मौके पर एक्ट्रेस के फिल्मी करियर के बारे में जानते हैं.
एक्ट्रेस का डेब्यू
तृप्ति डिमरी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत सनी देओल की फिल्म से की थी. साल 2017 में आई ‘पोस्टर बॉयज’ में एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. हालांकि इस फिल्म से तृप्ति को कुछ खास पहचान नहीं मिल सकी. इसके बाद साल 2018 में एक्ट्रेस की ‘लैला-मजनू’ रिलीज हुई. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन इस फिल्म से तृप्ति को बॉलीवुड में पहचान मिली.
यह भी पढ़ें: कहां हैं भारत की पहली Fair & Lovely गर्ल, क्यों जीने को मजबूर हैं गुमनामी की जिंदगी? नाना पाटेकर करते थे नफरत
इस फिल्म से बनीं स्टार
बॉलीवुड में पहचान मिलने के बाद भी तृप्ति को कोई बड़ी फिल्म हाथ नहीं लग सकी. ‘लैला मजनू’ के बाद एक्ट्रेस ने नेटफ्लिक्स पर ‘कला’ और ‘बुलबुल’ जैसी फिल्मों में काम किया. इन फिल्मों में एक्ट्रेस की एक्टिंग की तारीफ हुई. वहीं इसके बाद साल 2023 में एक्ट्रेस की लाइफ पूरी तरह से बदल गई. इस समय वो रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ मूवी में नजर आईं. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने इंटीमेट सीन दिया जिसके बाद वो बॉलीवुड की स्टार बन गईं.
यह भी पढ़ें: ‘पत्नी को पीटना जायज…’ तालिबान में महिलाओं के लिए कानून सख्त, तो जावेद अख्तर का फूटा गुस्सा
एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म
‘एनिमल’ की सक्सेस के बाद तृप्ति डिमरी की ‘लैला-मजनू’ भी सिनेमाघरों में री-रिलीज हुई और ये ब्लॉकबस्टर बन गई. इसके बाद उन्होंने ‘बैड न्यूज’, ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ और ‘ओ रोमियो’ जैसी फिल्में कीं. आज की डेट में एक्ट्रेस के पास संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग बड़ी फिल्म ‘स्पिरिट’ है. इस फिल्म में तृप्ति डिमरी के साथ प्रभास नजर आने वाले हैं. बता दें इस फिल्म में पहले दीपिका पादुकोण थीं, लेकिन बाद में दीपिका ने इस फिल्म से खुद को बाहर कर लिया और तृप्ति की एंट्री फिल्म में हो गई.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
17 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines