Tripti Dimri Rumor Boyfriend Sam Merchant: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) के लिए आज का दिन बेहद खास है। एक्ट्रेस आज अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर तृप्ति के दोस्त और चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस बीच सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है एक्ट्रेस के रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट (Sam Merchant) ने जिन्होंने बेहद खास अंदाज में एक्ट्रेस को बर्थडे विश किया है। इस पोस्ट को एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया है।
रोमांटिक अंदाज में किया विश
आपको बता दें कि तृप्ति डिमरी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इंस्टा स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस के साथ प्यारी सी सेल्फी तस्वीर शेयर करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। स्टोरी पर उन्होंने पिंक हार्ट के साथ लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो डियर तृप्ति।’ तस्वीर में आप देख सकते हैं कि तृप्ति और सैम दोनों साथ में बैठकर पोज दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Prateek Sehajpal के साथ मिस्ट्री गर्ल कौन? फैंस ने कहा- फिर से डेट कर रहे हो क्या भाई?
कौन हैं सैम मर्चेंट
आपको बता दें कि तृप्ति डिमरी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट गोवा के लग्जरी VIP आवास कासा वाटर्स के CEO हैं। इसके अलावा सैम एक फेमस मॉडल भी रह चुके हैं। हालांकि मॉडलिंग के बाद उन्होंने बिजनेस में हाथ आजमाया। इसके अलावा वह ट्रैवल ब्लॉगर भी हैं।
तृप्ति डिमरी का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि तृप्ति डिमरी ने ओटीटी से अपना फिल्म डेब्यू किया है। उन्होंने ‘लैला-मजनू’, ‘कला’, ‘बुलबुल’, ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस को असली पहचान फिल्म एनिमल में मिली जिसमें उनके रोल को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म के बाद उन्हें ‘भाभी 2’ का टैग दे दिया गया। एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो तृप्ति जल्द ही बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आएंगी। इसके अलावा राजकुमार राव की ‘विक्की विद्या’ और ‘आशिकी 3’ भी पाइपलाइन में हैं।
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
19 mins agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
2 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
3 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
3 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
16 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines