Tribhuvan Mishra CA Topper: 'मिर्जापुर' के बाद इस सीरीज के ट्रेलर ने मचाया बवाल, Netflix पर नहीं देखी तो होगा पछतावा!

Tribhuvan Mishra CA topper: नेटफ्लिक्स पर एक नई सीरीज ‘त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर’ रिलीज होने जा रही है जिसमें कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का तड़का दर्शकों को देखने के लिए मिलेगा। इस सीरीज की कहानी एक सीए टॉपर की है जो पैसे कमाने के लिए किसी दूसरी राह पर निकल पड़ता है। फिल्म की कहानी में क्या कुछ देखने को मिलेगा, जानिए इस रिपोर्ट में।

Tribhuvan Mishra CA topper

Tribhuvan Mishra CA topper

Tribhuvan Mishra CA topper: अगर आप ‘मिर्जापुर-3’ में इंटेंस माहौल और खून खराबे को देखने के बाद अब चाहते हैं कि कुछ ऐसा देखने को मिल जाए जो एक दम कॉमेडी से भरा और इंटरस्टिंग हो तो नेटफ्लिक्स और मिर्जापुर के मेकर्स ने आपके लिए इंतजाम कर दिया है। नेटफ्लिक्स आपके लिए 18 जुलाई को एक सीरीज लेकर आ रहा है जिसमें ऑडियंस को एंटरटेनमेंट का पक्का डोज मिलने वाला है। शो का नाम है ‘त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर’। जितना दिलचस्प नाम है उससे कई ज्यादा इंटरस्टिंग इस सीरीज की कहानी है।

सीरीज के ट्रेलर ने मचाया धमाल

9 जुलाई को इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर ये काफी वायरल हो रहा है। ट्रेलर ने ही रिलीज के बाद से काफी बवाल मचा दिया है। जहां कई सोशल मीडिया यूजर्स को सीरीज का ट्रेलर काफी अच्छा लगा है वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अब सीरीज को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि सीए जैसे प्रोफेशन का इस सीरीज में मजाक बनाया हुआ है।

सीरीज में दमदार एक्टर्स की फौज

सीरीज में दमदार एक्टर्स लीड रोल में नजर आ रहे हैं। ‘तुम्हारी सुलु’ में विद्या बालन के पति के किरदार में नजर आए अभिनेता मानव कौल के अलावा तिलोत्तमा शोम अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाले हैं। इन दोनों के अलावा सीरीज में बाकी के एक्टर्स भी ऐसे हैं जिन्हें अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में स्क्रीन पर ऑडियंस ने काफी पसंद किया है।

‘मेड इन हेवन’ और ‘ट्रायल बाय फायर’ जैसे शोज में अपनी दमदार एक्टिंग से सभी को इंप्रेस करने वालीं एक्ट्रेस नैना सरीन इस सीरीज में मानव कौल की पत्नी के रोल में नजर आ रही हैं। इस सीरीज को देखने के बाद आपको ‘पंचायत’ के दो चहेते एक्टर्स प्रह्लाद चाचा का किरदार निभाने वाले फैजल मलिकस और बिनोद का रोल करने वाले अशोक पाठक के अभिनय से एक बार फिर प्यार हो जाएगा, क्योंकि ये दोनों कलाकार भी इस सीरीज में धमाका करने के लिए तैयार हैं। वहीं ‘मिर्जापुर’ के पहले सीजन में अपने दुश्मनों को क-ख-ग सिखाकर मौत के घाट उतारने वाले रतिशंकर शुक्ला भी इस सीरीज में बेहतरीन किरदार में नजर आ रहे हैं।

‘त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर’ की जबरदस्त कहानी

इस सीरीज की कहानी कुछ इस तरह से है कि त्रिभुवन मिश्रा नाम का एक सीए टॉपर है, जिसकी बैंक की कंगाली की वजह से नौकरी चली जाती है। जब उसे पैसे कमाने का कोई जरिया नहीं दिखता तो वो एक गलत रास्ते पर चल पड़ता है। पैसे कमाने की चाह में वो महिलाओं की अतृप्त शारीरिक इच्छाओं को पूरा करता है और ऐसे करते-करते वो सेक्स वर्कर बन जाता है।

त्रिभुवन ना सिर्फ महिलाओं को संतुष्ट करता है बल्कि ‘क्लाइंट्स’ के साथ इमोशनल बॉन्डिंग को अपनी यूएसपी बना लेता है। बस ऐसे ही उसकी एक ग्राहक बनीं
तिलोत्तमा को उनमें अपना नया प्यार नजर आ जाता है, जहां से शुरू होता है सीए टॉपर की जिंदगी का बुरा समय।

तिलोत्तमा जो कि शादीशुदा है और अपने पति शुभ्रज्योति बरत से काफी असंतुष्ट है, वो त्रिभुवन में अपने पार्टनर को देखती है। शुभ्रज्योति एक गैंगस्टर है, जिसे जैसे ही ये सब कुछ पता चलता है वो त्रिभुवन को ढूंढने में जी-जान लगा देता है।

उधर त्रिभुवन भी अपने बीवी और बच्चों के साथ खुश है लेकिन अपनी पहचान बदलकर वो धंधे में उतर जाता है जहां अब वो अपने आप को पूरी तरह फंसा हुआ महसूस करता है। अब दिलचस्प ये होगा कि कैसे त्रिभुवन अपनी निजी जिंदगी में भूचाल लाए बिना इस धंधे से बाहर निकल पाएगा और सेक्स वर्कर का ये पेशा उसे किस मोड़ पर आगे लेकर जाएगा।

इस कहानी में भरपूर कॉमेडी और पंच देखने को मिलने वाले हैं। ‘मिर्जापुर’ डायरेक्ट कर चुके पुनीत कृष्णा ने अमित राज गुप्ता के साथ मिलकर इस सीरीज क डायरेक्ट किया है। 18 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर ये शो स्ट्रीम होगा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ