News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Circus Trailer: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘सर्कस’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े भी हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। 3.38 मिनट के ट्रेलर को देख आप हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे।
रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े की फिल्म सर्कस का ट्रेलर एकदम सर्कस फॉर्मेट में है। ट्रेलर की शुरुआत इलेक्ट्रिक मैन (रणवीर सिंह) से होती है। फिर सर्कस का तमाशा शुरू होता है। फिर एंट्री होती है पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस जैसी अदाकारा की। इलेक्ट्रिक मैन के साथ कुदरत के करिश्मा होते हैं और नोकझोंक पूजा हेगड़े से होती है।
इसके बाद जैकलीन को देख रणवीर सिंह का दिल धड़क उठता है। करीब साढ़े तीन मिनट के ट्रेलर में वरुण शर्मा, जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, वृजेश हिरजी, मुकेश तिवारी, संजय मिश्रा, जॉनी लीवर, सिद्धार्थ जाधव और अश्विनी कलसेकर जैसे तमाम सितारे मस्ती करते नजर आते हैं। वहीं ट्रेलर में एक गाना भी बज रहा है ‘करंट लगा रे’ जो लोगों को डांस करने पर मजबूर कर रहा है।
ट्रेलर के आखिर में दीपिका पादुकोण की भी एंट्री होती है, जो रणवीर सिंह के साथ जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। दोनो को साथ देख फैंस भी गदगद हो रहे हैं और इस जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की ओर से खूब पसंद किया जा रहा है। अब फैंस सर्कस के सिनेमाघरों में रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
आपको बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस’ में संजय मिश्रा, सिद्धार्थ जाधव, मुकेश तिवारी, व्रजेश हिज़रे, अश्विनी कलसेकर, मुरली शर्मा टीकू तलसानिया विजय पाटकर, बृजेन्द्र काला और अनिल चटर्जी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। वहीं फिल्म के रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म सिनेमाघरों में 23 दिसंबर को रिलीज होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।