इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट ने शेयर किया पोचर का ट्रेलर, इस दिन होगी प्राइम वीडियो पर रिलीज

Poacher Trailer Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर अमेजन प्राइम वीडियो वेब सीरीज पोचर का ट्रेलर शेयर किया है। यहां जानें किस दिन रिलीज होगी ये वेब सीरीज।

Poacher trailer Release

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर वेब सीरीज पोचर का ट्रेलर शेयर किया है।

Poacher Trailer Release: आलिया भट्ट बॉलीवुड की टैलेंटड एंड गॉर्जियस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। आलिया ने साल 2012 में सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन के साथ स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और आज एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस बन चुकी हैं। कुछ समय से आलिया सीरीज पोचर (Poacher) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं और अब उन्होंने इस वेब सीरीज का ट्रेलर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस सीरीज का ट्रेलर प्राइम वीडियो ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पोचर बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज में से एक है जो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन

रिची मेहता द्वारा निर्मित और निर्देशित ‘पोचर’ में निमिषा सजयन, रोशन मैथ्यू और दिब्येंदु भट्टाचार्य जैसे प्रतिभाशाली कलाकार शामिल हैं। बता दें यह क्राइम ड्रामा सीरीज 23 फरवरी को रिलीज होगी। आठ एपिसोड्स वाली इस सीरीज की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

विज्ञापन

यहां देखें सीरीज का ट्रेलर

विज्ञापन

इस सीरीज की खास बात यह है कि आलिया ने इस वेब सीरीज के लिए मेकर्स से हाथ मिलाया है। वह इस सीरीज की एक्जिक्युटिव प्रोड्यूसर हैं। आप सभी इस सीरीज को हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी और मलयालम में भी देख सकते हैं। 23 फरवरी को रिलीज होनी वाली ये सीरीज (Poacher) आप सभी अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। बता दें आलिया ने अपने ओटीटी डेब्यू की शुरूआत नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म डार्लिंग्स से की थी, जिसे उन्होंने प्रोड्यूस भी किया था।

सीरीज में क्या है आलिया का किरदार?

बॉलीवुड क्वीन आलिया भट्ट एक्जिक्युटिव प्रोड्यूसर के साथ-साथ इंवेस्टिकेटर के किरदार में भी नजर आएंगी, जो जानवरों के अवैध शिकार के मुद्दे पर जांच-पड़ताल करती हैं। इस सीरीज में हाथियों की लगातार हो रही हत्या का पता चलता है, जोकि जांच पड़ताल के बाद सामने आता है कि ये काम हाथी दांत का अवैध शिकार करने वाले गैंग का है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kumar

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ