Toxic Worldwide Collection: यश की ‘टॉक्सिक’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है. हालांकि अब वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है. इसके बाद भी सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. यश के एक्शन सीन्स को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं यश के साथ फिल्म में मौजूद बाकी 5 एक्ट्रेसेस की भी एक्टिंग पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं. दुनियाभर में फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर फैंस को खूब एंटरटेन किया. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.
‘टॉक्सिक’ ने 9वें दिन कितनी कमाई की?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार यश की ‘टॉक्सिक’ ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 13.8% रही. वहीं शोज की बात करें तो 9वें दिन फिल्म के शोज 10,863 रहे. गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने भारत में अब तक 239.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला, वहीं वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट ही देखने को मिल रही है.
यह भी पढ़ें: Toxic के लिए 5 करोड़ भी कमाना हुआ मुश्किल, यश की फिल्म का बुरा हाल, जानें लेटेस्ट कलेक्शन
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
यश की ‘टॉक्सिक’ का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 285.70 करोड़ रही. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 328.45 करोड़ की कमाई कर ली है. अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. बता दें जब से मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर जारी किया था, तभी से फैंस इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड थे. अब जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है तो फिल्म को सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं.
यह भी पढ़ें: भारत में सुपरहिट हुई Hanuman Ansh, अब विदेशों में दिखाएगी कमाल, इस दिन दुनियाभर में होगी रिलीज
फिल्म की स्टारकास्ट
गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी ‘टॉक्सिक’ को पहले रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ 19 मार्च को ही रिलीज किया जा रहा था. लेकिन बाद में ‘टॉक्सिक’ को पोस्टपोन कर दिया गया. जिसके बाद फिल्म को 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. फिल्म में यश के साथ-साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी लीड रोल में नजर आए हैं. इन सभी ने अपने एक्शन सीन्स से फैंस का दिल जीत लिया है और सभी की एक्टिंग का हर कोई दीवाना भी हो गया है.