भारत में सुपरहिट हुई Hanuman Ansh, अब विदेशों में दिखाएगी कमाल, इस दिन दुनियाभर में होगी रिलीज

Hanuman Ansh Worldwise Release: बाबा नीम करौली पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को अब दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा. ये फिल्म अब विदेशों में भी अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है.

Hanuman Ansh

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की वर्ल्डवाइड रिलीज. INSTAGRAM (hanumanansh)

Hanuman Ansh Worldwise Release: बाबा नीम करौली पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की हर तरफ चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार में फिल्म को लेकर खूब बातें सुनने को मिल रही है. 2 करोड़ रुपये से भी कम के बजट में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया हुआ है और ये लगातार अच्छा कलेक्शन कर रही है. इस बीच फिल्म के दुनियाभर में रिलीज होने की भी चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म को विदेशों में कब रिलीज किया जाएगा?

विज्ञापन

ग्लोबल रिलीज डेट अनाउंस

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. इस फिल्म को बनाने वाली कंपनी, होम्बले फिल्म्स ने ऐलान किया है कि ये हिंदी डिवोशनल ड्रामा फिल्म अब इंटरनेशनल दर्शकों तक पहुंचेगी. मेकर्स ने ऐलान किया है कि फिल्म 11 सितंबर, 2026 को ग्लोबल लेवल पर रिलीज की जाएगी. फिल्म की इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन की कमान होम्बले फिल्म्स संभाल रही है.

विज्ञापन

मेकर्स ने शेयर किया पोस्टर

मेकर्स ने फिल्म की ग्लोबल रिलीज डेट अनाउंस करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा गया है है कि आस्था पर आधारित एक कहानी, सरहदों के पार का एक सफर. हमें, होम्बले फिल्म्स को, होम्बले ओवरसीज के जरिए हनुमान अंश को इंटरनेशनल दर्शकों तक पहुंचाने पर गर्व है. महाराज-जी का आध्यात्मिक सफर दुनिया तक पहुंचेगा क्योंकि हनुमान अंश 11 सितंबर, 2026 को दुनिया भर में रिलीज हो रही है.

फिल्म का बजट और कलेक्शन

गौरतलब है कि इस फिल्म को 2 करोड़ के मामूली बजट में बनाया गया है. फिल्म ने भारत में रिलीज के 27 दिनों में 61.88 करोड़ की नेट कमाई की है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 72.97 करोड़ रुपये हो चुका है. इसी के साथ ये फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर बन चुकी है और अभी भी कमाई करने में लगी हुई है.

विज्ञापन

आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म

बता दें कि विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘हनुमान अंश’ एक आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म है, जो नीम करौली बाबा (जिन्हें महाराज जी के नाम से भी जाना जाता है) के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित है. फिल्म में शोभिनव सत्या ने नीम करौली बाबा की भूमिका निभाई है और विहान शेडगे ने उनके बचपन का किरदार अदा किया है.

फिल्म की कास्ट

इसके अलावा इस फिल्म में चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी और गुलशन पांडे भी शामिल हैं. फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 30 मिनट है और इसे ‘U’ सर्टिफिकेट मिला है. फिल्म की कहानी लोगों के दिलों को छू रही है और यही वजह है कि फिल्म शानदार कमाई कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ