Toxic Worldwide Collection: 7वें दिन देर रात 'टॉक्सिक' की कमाई में आया तगड़ा उछाल, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Toxic Worldwide Collection: यश की ‘टॉक्सिक’ ने 7 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर ली है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट को खूब प्यार मिल रहा है. वहीं 7वें दिन देर रात फिल्म की कमाई में तगड़ा उछाल देखने को मिला. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की.

Toxic Worldwide Collection

(Pic Credit- Instagram) 'टॉक्सिक' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Toxic Worldwide Collection: यश की ‘टॉक्सिक’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर ली है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं यश और कियारा आडवाणी की जोड़ी को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. 7वें दिन भी देर रात फिल्म की कमाई में तगड़ा उछाल देखने को मिला. इससे फिल्म की कमाई का कलेक्शन और बढ़ गया. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

विज्ञापन

फिल्म की कमाई में देर रात कितना आया उछाल?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार यश की ‘टॉक्सिक’ ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.20 करोड़ का कलेक्शन किया. रात 10 बजे तक फिल्म का ये आंकड़ा 4.40 करोड़ था, लेकिन देर रात फिल्म की कमाई में तगड़ा उछाल देखने को मिला. 7वें दिन फिल्म की कमाई में देर रात 3.8 करोड़ का उछाल देखने को मिला. जिसके बाद 7वें दिन का आंकड़ा 8.20 करोड़ दर्ज किया गया. फिल्म की ऑक्यूपेंसी 20.4% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 12,894 रहे.

विज्ञापन

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

भारत में फिल्म ने 7 दिनों में अब तक 229.95 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 272.80 करोड़ रहा. दुनियाभर में फिल्म ने 300 करोड़ पार कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. 7 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 313.55 करोड़ की कमाई की है. वहीं अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है. अपकमिंग वीकेंड पर एक बार फिर फिल्म के कलेक्शन में करोड़ों का उछाल देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

वहीं दूसरी ओर फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग को ऑडियंस खूब पसंद कर रही है. फिल्म में यश के साथ 5 एक्ट्रेसेस नजर आ रही हैं. वहीं इन सभी एक्ट्रेसेस ने कमाल का काम किया है. इनमें तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत जैसी एक्ट्रेसेस शामिल हैं. इन सभी ने अपनी एक्टिंग और अपने एक्शन सीन्स से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. ये ही वजह है कि इन सभी एक्ट्रेसेस की तारीफ सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. फैंस फिल्म के सभी सितारों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ