Toxic Trailer Views: सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर बीती शाम 7 बजकर 1 मिनट पर रिलीज किया गया. फिल्म का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया. कुछ लोगों ने फिल्म के कमाल बताया, तो कुछ को ये ज्यादा पसंद नहीं आया, लेकिन फिर भी ये ट्रेंड कर रहा है और इसे तगड़े व्यूज मिले हैं.
14 घंटों में मिले इतने व्यूज
फिल्म ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर को रिलीज हुए (खबर लिखे जाने तक) 14 घंटे हो चुके हैं. इन 14 घंटों में फिल्म के ट्रेलर को 14 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इतना ही नहीं बल्कि फिल्म का ये ट्रेलर यूट्यूब पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. दरअसल, यूट्यूब के मूवी ट्रेंडिंग चार्ट में फिल्म का ट्रेलर दूसरे नंबर पर है.
बीती शाम रिलीज हुआ था ट्रेलर
यश, कियारा आडवाणी और तारा की फिल्म के इस ट्रेलर को बीती शाम 7 बजकर 1 मिनट पर रिलीज किया गया. जैसे ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, तो इसने इंटरनेट पर बवाल काट दिया और ये वायरल हो गया. ट्रेलर को देखने के बाद हर किसी ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन दिया. कुछ लोगों को तो फिल्म की रिलीज का बेहद बेसब्री से इंतजार है.
4 मिनट 38 सेकंड के वीडियो में क्या-क्या?
वहीं, अगर ट्रेलर की बात करें तो 4 मिनट 38 सेकंड के ट्रेलर में इमोशनल और डरावने सीन हैं, जहां एक घायल बच्चा यश के किरदार ‘राया’ से रोते हुए माफी मांगता है और कहता है कि वो उनकी हर बात मानेगा. इसके बाद अचानक गोली चलने की आवाज आती है और हिंसा, गनफाइट और खून-खराबे की बाढ़-सी आ जाती है.
यश का डबल रोल
बता दें कि इस फिल्म में यश का डबल रोल देखने को मिला है. एक तरफ यश दाढ़ी वाले खतरनाक गैंगस्टर ‘राया’ के रूप में हैं, तो दूसरी तरफ छोटे बाल और टैटू वाले बेटे रूमी (Ticket) के रूप में वो पिता के खिलाफ नजर आ रहे हैं. इसके अलावा ट्रेलर में सर्कस वाली नादिया के रूप में कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत के सीन्स भी देखने को मिले हैं.
यह भी पढ़ें- डायरेक्टर शकील नूरानी को पुलिस ने किया अरेस्ट, रेप का है आरोप, किसने की शिकायत?
संबंधित खबरें
Video: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
20 mins agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
1 hr agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
3 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
5 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
7 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
8 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
9 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
10 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
10 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines