हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Toxic Box Office Prediction Day 1: यश की 'टॉक्सिक' पहले दिन कर सकती है 100 करोड़ पार! टूटेगा 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड?

Toxic Box Office Prediction Day 1: यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई कर ली है. चलिए जानते हैं फिल्म पहले दिन कितने करोड़ की कमाई करने वाली है.

विज्ञापन
(Pic Credit- Instagram) 'टॉक्सिक' पहले दिन का बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन

Toxic Box Office Prediction Day 1: यश की ‘टॉक्सिक’ की रिलीज का हर किसी लंबे समय से इंतजार था. आज यानी 26 अगस्त को फाइनली फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. सिनेमाघरों में फैंस फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. एडवांस बुकिंग में तो फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. वहीं फिल्म ओपनिंग डे पर कितनी कमाई कर सकती है इसका प्रीडिक्शन भी सामने आ गया है. चलिए आपको भी बताते हैं यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है.

एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे

गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म का जब से पोस्टर जारी किया गया था, तभी से फैंस इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे थे. फिल्म में यश फुल एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं. वहीं फिल्म का क्रेज ऑडियंस में इतना है कि रिलीज से पहले ही फिल्म ने भारत में एडवांस बुकिंग में 49.51 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 64.85 करोड़ है. अब तक फिल्म के टिकट्स 1550976 बिक चुके हैं और फिल्म के शोज 25637 बुक हैं.

यह भी पढ़ें: Toxic के बाद आएंगी बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में, शाहरुख खान से लेकर रजनीकांत के फैंस की होगी बल्ले-बल्ले

विज्ञापन

ओपनिंग डे पर कितनी कर सकती है कमाई?

वहीं प्री-रिलीज ग्रोथ और फैंस का रिएक्शन देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर 100-130 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो ये फिल्म रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को भी पीछे छोड़ सकती है. ‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 123 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं रणवीर सिंह की ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई. अगर अब यश की ‘टॉक्सिक’ 100 करोड़ भी पार कर पाती है तो ये फिल्म साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर साबित होगी.

यह भी पढ़ें: Toxic के हिंदी वर्जन पर सख्त हुआ सेंसर बोर्ड, फिल्म की रिलीज से 1 दिन पहले क्या-क्या बदलने के दिए आदेश?

विज्ञापन

पहले ‘धुरंधर 2’ से होने वाला था क्लैश

बता दें यश की ‘टॉक्सिक’ पहले रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ 19 मार्च को रिलीज होने जा रही थी. लेकिन बाद में ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को पीछे हटा लिया और अब ये फिल्म आज यानी 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. वहीं फिल्म में यश के साथ 5 और एक्ट्रेसेस हैं जो एक्शन सीन्स करती नजर आ रही हैं. इनमें कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत भी लीड रोल में हैं. ट्रेलर में भी इन सभी सितारों के एक्शन सीन्स और एक्टिंग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola