Toxic Advance Booking: यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म ने रिलीज से पहले ही मेकर्स को मालामाल कर दिया है. एडवांस बुकिंग में ‘टॉक्सिक’ फिल्म ने करोड़ों की कमाई की है. हालांकि फिल्म की रिलीज में अभी 1 दिन बचा है. इसके बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए एक अच्छी शुरुआत कर ली है. वहीं ऑडियंस के बीच भी इस फिल्म को लेकर तगड़ा क्रेज दिख रहा है. मेकर्स ने जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था, तभी से फैंस को इस फिल्म की रिलीज का इंतजार था. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.
‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार एडवांस बुकिंग में ‘टॉक्सिक’ ने ब्लॉक सीट्स के साथ 41.75 करोड़ की कमाई कर ली है. भारत में फिल्म ने रिलीज से पहले ही अभी तक 32.64 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म के टिकट्स अभी तक 920706 बिक चुके हैं. वहीं शोज की बात की जाए तो एडवांस बुकिंग में फिल्म के शोज 18969 बुक हो चुके हैं. फिल्म की रिलीज में अभी 1 दिन और बाकी है और एडवांस बुकिंग के आंकड़े और बढ़ते दिखाई दे सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Prime Video Top 5 Movies-Series: प्राइम वीडियो पर छाईं टॉप 5 फिल्में-सीरीज, एक्शन-सस्पेंस और कॉमेडी से हैं भरपूर!
इन जगहों पर ज्यादा हुई कमाई
एडवांस बुकिंग में फिल्म की कमाई अब तक सबसे ज्यादा बिहार, असम, छत्तीसगढ़, केरला, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, वेस्ट बंगाल और दिल्ली जैसी जगहों पर हुई है. फिल्म ने बिहार में 90.24 लाख, असम में 55.29 लााख, छत्तीसगढ़ में 53.91 लाख, केरला में 62.14 लाख, मध्य प्रदेश में 79.78 लाख, महाराष्ट्र में 3.99 करोड़, ओडिशा में 1.58 करोड़, तमिलनाडु में 2.14 करोड़, उत्तर प्रदेश में 2.23 करोड़, वेस्ट बंगाल 2.1 करोड़ और दिल्ली में 2.72 करोड़ की कमाई कर ली है.
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने 11वें दिन भी की करोड़ों की कमाई, ‘बंटवारा 1947’ का हाल हुआ बेहाल
फिल्म की स्टारकास्ट
‘टॉक्सिक’ में फैंस यश के एक्शन अवतार को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. इस फिल्म में यश के साथ-साथ बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेसेस भी एक्शन सीन्स करती नजर आने वाली हैं. इनमें कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत जैसी एक्ट्रेसेस शामिल हैं. इन सभी एक्ट्रेसेस को फैंस स्क्रीन पर यश के साथ एक्शन करते देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. बता दें ये फिल्म कल यानी 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. वहीं ये फिल्म पहले 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही थी, लेकिन बाद में इसे पोस्टपोन कर दिया गया और अब ये 26 अगस्तक को रिलीज होने के लिए तैयार है.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines