Prime Video Top 5 Movies-Series: प्राइम वीडियो पर छाईं टॉप 5 फिल्में-सीरीज, एक्शन-सस्पेंस और कॉमेडी से हैं भरपूर!

Prime Video Top 5 Movies-Series: प्राइम वीडियो पर नई-नई फिल्में और सीरीज टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई हैं. अगर आप भी वीकेंड पर कुछ नया देखने की तलाश में हैं तो इन सीरीज और फिल्मों को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

prime video top series movies
1 / 6
(Pic Credit- Prime Video) प्राइम वीडियो की टॉप ट्रेंडिंग फिल्में-सीरीज

Prime Video Top 5 Movies-Series: प्राइम वीडियो की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. नई-नई फिल्में और सीरीज प्राइम वीडियो पर छाई हुई हैं. इनमें आपको एक्शन, सस्पेंस और कॉमेडी का भरपूर डोज मिलेगा. इन फिल्मों और सीरीज को सोशल मीडिया पर भी ऑडियंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

द ट्रेटर्स 2

द ट्रेटर्स 22 / 6

करण जौहर का ये रियलिटी शो प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इस शो के 2 सीजन रिलीज हो चुके हैं और दूसरे सीजन के अभी तक 6 एपिसोड्स ही रिलीज किए गए हैं. इस शो में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से लेकर बॉलीवुड तक के सेलेब्स भी शामिल हैं. इन सभी सितारों के गेम को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इस शो के पहले सीजन को भी काफी पसंद किया गया था.

विज्ञापन

रीचर

रीचर3 / 6

इस सीरीज का हाल ही में चौथा सीजन रिलीज किया गया है. वहीं चौथे सीजन की रिलीज के बाद ये सीरीज प्राइम वीडियो पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज में क्राइम और थ्रिलर सीन्स भरपूर हैं. वहीं सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें एलन रिचसन, मैल्कम गुडविन, विला फिट्जगेराल्ड, क्रिस वेबस्टर और ब्रूस मैकगिल लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

श्रीनिवासा मंगपुरम

श्रीनिवासा मंगपुरम4 / 6

मोहन बाबू स्टारर इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर हाल ही में रिलीज किया गया है. वहीं रिलीज होते ही ये फिल्म प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में रोमांस के साथ-साथ एक्शन सीन्स भी देखने को मिलेंगे. इस फिल्म में मोहन बाबू के साथ-साथ जया कृष्णा घट्टमनेनी और राशा थडानी भी लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

आदर्श बाल विद्यालय

आदर्श बाल विद्यालय5 / 6

के के मेनन स्टारर 'आदर्श बाल विद्यालय' भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज के हर एपिसोड में कॉमेडी से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं ये सीरीज प्राइम वीडियो पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें के के मेनन के साथ-साथ प्रसन्ना बिष्ट, अभिमन्यु सिंह, नवीन कस्तूरिया और अर्चना पूरन सिंह लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

मिस्टर मिडिल क्लास

मिस्टर मिडिल क्लास6 / 6

कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर ये फिल्म प्राइम वीडियो पर 5वें नंबर पर छाई हुई है. जी नागेश्वर रेड्डी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग को भी खूब पसंद किया जा रहा है. इस फिल्म में मेका श्रीकांत, लाया, राजेंद्र प्रसाद, सुनील, अली और वेन्नेला किशोर लीड रोल में नजर आए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन