Toxic Advance Booking: यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है. फैंस को फिल्म की रिलीज का काफी लंबे समय से इंतजार था और अब एडवांस बुकिंग में फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी तगड़ा बज बना हुआ है. मेकर्स ने जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है तभी से फैंस को इस फिल्म की रिलीज का हर किसी को इंतजार है. वहीं फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. चलिए जानते हैं एडवांस बुकिंग में यश की ‘टॉक्सिक’ ने कितनी कमाई कर ली है.
‘टॉक्सिक’ ने एडवांस बुकिंग में कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार भारत में फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अब तक 18.73 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 27.29 करोड़ पहुंच गया है. वहीं फिल्म के शोज अभी तक 12597 बुक हो चुके हैं. इसके साथ ही ‘टॉक्सिक’ के टिकट्स 470283 बिक गए हैं. वहीं ये फिल्म 5 भाषाओं में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को आप हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है. ये ही वजह है कि फिल्म की कमाई पहले दिन ज्यादा हो सकती है.
यह भी पढ़ें: TV से ‘बिग बॉस’ और फिर बॉलीवुड तक, इस एक्ट्रेस ने हर पड़ाव पर छोड़ी छाप; चर्चाओं में रही थी शादी
इन जगह हुई ज्यादा कमाई
वहीं फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अभी तक सबसे ज्यादा कमाई आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा, झारखंड़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हुई. आंध्र प्रदेश में फिल्म ने 1.85 लाख, असम में 29.88 लाख, बिहार में 51.24 लाख, छत्तीसगढ़ में 28.91 लाख, गोवा में 8.88 लाख, हरियाणा में 12.02 लाख, झारखंड में 22.45 लाख, कर्नाटक में 14.2 करोड़, केरल में 22.04 लाख, मध्य प्रदेश में 48.41 लाख, महाराष्ट्र में 2.44 करोड़, तमिलनाडु में 17.42 लाख, उत्तर प्रदेश में 1.28 करोड़ और दिल्ली में 1.69 करोड़ की कमाई की.
यह भी पढ़ें: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने गुपचुप की सगाई, फोटोज शेयर कर मंगेतर का दिखाया चेहरा
कब रिलीज होगी फिल्म?
यश और कियारा आडवाणी स्टारर ‘टॉक्सिक’ में एक से बढ़कर एक एक्शन सीन्स देखने को मिलने वाले हैं. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें यश और कियारा आडवाणी के साथ-साथ नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों को फैंस स्क्रीन पर एक साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. वहीं ये फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म पहले दिन कितनी कमाई करती है.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
23 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines