Netflix पर इन 5 फिल्मों को देख आ जाएगा चक्कर, थ्रिलर-सस्पेंस का मिलेगा फुल डोज

Netflix 5 Suspence Thriller Films: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई ऐसी फिल्में हैं जिन्हें देखकर आप एन्जॉय कर सकते हैंं, अगर आप सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों को देखना पसंद करते हो तो ये 5 फिल्में नेटफ्लिक्स पर आप जरूर देख सकते हैं।

Netflix 5 Suspence Thriller Films

Netflix 5 Suspence Thriller Films

विज्ञापन

Netflix 5 Suspence Thriller Films: नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते चिल करने के लिए एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होती हैं जिसमें सस्पेंस और थ्रिलर कूट-कूट कर भरा होता है। अगर आप भी थ्रिलिंग कहानियों के शौकीन हैं तो ये फिल्में आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि नेटफ्लिक्स पर कौन-कौन सी फिल्में ट्रेंडिंग में हैं और अगर आपको भी वीकेंड अच्छा गुजारना है तो आपके पास क्या-क्या ऑप्शन्स हैं।

‘सेक्टर 36’

साल 2005-2006 में नोएडा में निठारी कांड हुआ था, ये फिल्म उसी पर बेस्ड है लेकिन खुलकर बोलने का दम नहीं रखती, शुरू में डिस्क्लेमर आ जाता है कि ये तो फिक्शन है यानी काल्पनिक कहानी है। इस फिल्म में ऐसा बहुत कुछ है जो शायद आप देख नहीं पायेंगे लेकिन ऐसा भी बहुत कुछ है जो आपको देखना चाहिए और फिल्म में सस्पेंस भर-भर के है।

विज्ञापन

‘फिर आई हसीन दिलरुबा’

तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और सनी कौशल की अहम भूमिकाओं वाली ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ ने 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर दस्तक दी। ये फिल्म एक रोमांस थ्रिलर है, जिसमें दिलचस्प मोड़ और सस्पेंस दर्शकों को बांधकर रखता है। जयप्रसाद देसाई द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने न केवल नेटफ्लिक्स पर बल्कि देशभर में भी अच्छा खासा ध्यान खींचा है बल्कि कहानी और परफॉर्मेंस दर्शकों के दिल को छूने में सफल रही है।

‘इंडियन 2’

कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ भी इस लिस्ट में शामिल है। ये फिल्म 1996 में आई हिट फिल्म ‘इंडियन’ का सीक्वल है। कमल हसन, रकुल प्रीत और काजल अग्रवाल की तिकड़ी के साथ इस फिल्म ने एक बार फिर दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। भारत और कई दूसरे देशों में ट्रेंड कर रही ये फिल्म, अपने अनोखे अंदाज और दमदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती है।

विज्ञापन

‘महाराजा’

विजय सेतुपति की प्रमुख भूमिका वाली ‘महाराजा’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसने थियेटर्स में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज की थी। 14 जून को रिलीज होने के बाद, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही और जुलाई में नेटफ्लिक्स पर आने के बाद भी दर्शकों के बीच एक हिट साबित हुई। निथिलन स्वामीनाथन द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने अपने एक्शन और थ्रिलर तत्वों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

विज्ञापन

‘सवी’

अभिनव देव द्वारा निर्देशित ‘सवी’ 31 मई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी और अब नेटफ्लिक्स पर भी आ चुकी है। फिल्म में दिव्या खोसला और हर्षवर्धन राने ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। ‘सवी’ की कहानी एक साधारण हाउसवाइफ की है, जो अपने पति को एक झूठे केस से बचाने के लिए हर कोशिश करती है। ये फिल्म अपनी दिलचस्प कहानी और बेहतरीन अभिनय के कारण नेटफ्लिक्स पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

इन फिल्मों के साथ नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते आपको थ्रिलर और सस्पेंस की बेहतरीन खुराक मिल सकती है। अगर आप भी इनका लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो इन फिल्मों को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ