Deepika Padukone मां बनने के बाद पहली बार आईं नजर, गोद में दिखी बेबी गर्ल

Deepika Padukone Baby First Photo: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी बेटे को घर लेकर जा रहे हैं। अब इन तीनों को पैपराजी ने कैमरे में कैप्चर कर लिया है। कपल की बेटी की पहली झलक भी सामने आ गई है।

Deepika Padukone Baby First Photo

Deepika Padukone Baby First Photo

विज्ञापन

Deepika Padukone Baby First Photo: दीपिका पादुकोण को हॉस्पिटल से आज ही डिस्चार्ज मिला है। डिलीवरी के बाद दीपिका पादुकोण और उनकी बेटी आज पहली बार घर जा रहे हैं। 6 दिन के इंतजार के बाद आज वो मोमेंट आया है, जब रणवीर सिंह अपनी दोनों लेडी लव का घर पर ग्रैंड वेलकम करेंगे। दीपवीर की बेटी आज पहली बार अपने घर पर जाने वाली है। इस नन्हीं परी को लेकर रणवीर और दीपिका अस्पताल से रवाना हो चुके हैं। इनकी कार को पैपराजी भी फॉलो कर रहे हैं। एक्ट्रेस और उनकी बेटी की एक झलक पाने के लिए मीडिया कोई कसर नहीं छोड़ रहा।

गाड़ी में दिखे रणवीर और दीपिका

अब उनका ये मकसद भी पूरा हो गया है। पैपराजी अपने काम में कामयाब हो गए हैं। दरअसल, अब डिलीवरी के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की पहली तस्वीर सामने आ गई है। सबसे खुशी की बात तो ये है कि इन दोनों के साथ-साथ इनकी बेटी की पहली झलक भी अब कैमरे में कैप्चर हो गई है। अभी-अभी रणवीर और दीपिका की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन फोटोज में कपल अपनी कार की बैक सीट पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

बेटी को गोद में लिए मुस्कुराती दिखीं दीपिका

दीपिका के फेस पर मां बनने के बाद एक अलग ही ग्लो नजर आ रहा है। एक्ट्रेस स्माइल करते हुए दिखाई दे रही हैं। उनके चेहरे पर जो स्माइल है वो साफ बयां कर रही है कि वो अपनी लाइफ में कितनी खुश हैं। रणवीर भी बेहद हैप्पी दिखाई दे रहे हैं। इन न्यूली पेरेंट्स की पहली झलक तो देखने को मिल ही गई, लेकिन इस तस्वीर को आप ध्यान से देखें तो उसमें दीपिका की गोद में उनकी बेटी भी दिखाई दे रही है। दीपिका गोद में बेटे को प्यार से थामे हुई बैठी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

दीपिका की बेटी को पहली झलक रिवील

हालांकि, तस्वीरों में दीपिका और रणवीर की बेटी का चेहरा नजर नहीं आ रहा। उनकी पहली झलक तो दिखी है लेकिन उस क्यूट फेस की झलक अभी तक देखने को नहीं मिली है। फिलहाल फैंस तो दीपिका पादुकोण के फेस की रौनक देखकर ही खुशी से झूम रहे हैं। रणवीर-दीपिका इस वक्त बेहद खुश हैं और ये तस्वीरें इस बात का सबूत हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ