YouTube पर देखें 5 Short फिल्में, जो आपको देंगी मिनटों में घंटों का मजा, लिस्ट की आखिरी मूवी देख कहेंगे Wow

image (70)

Top 5 Short Films on YouTube, नई दिल्ली: पिछले कुछ समय बॉलीवुड समेत देश में कई बड़ी फिल्मी रिलीज हुई। इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकोर्ड भी तोड़े हैं। लेकिन कैसा हो अगर हम आपको कहे कि आप इस तरह का धासू मनोरंजन घंटों के बजाए मिनटों में कर सकते है और वो भी बिल्कुल फ्री में। आपने अंग्रेजी की वो कहावत तो सुनी होगी ‘Time is Money’ बस इसी कॉन्सेप्ट को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए 5 बेहतरीन Short Films की लिस्ट ले कर आए है। जिसका आनंद आप YouTube पर फ्री में ले सकते हैं।

जूस: ‘क्राइम दिल्ली’ से सभी की फेवरेट बनी एक्ट्रेस शेफाली शाह की ये फिल्म कुछ ही मिनटों में समाज की उस सच्चाई से सामना कराती है। जिससे शायद देश की हर एक महिला जूझती है। इस फिल्मों को देखने के बाद आप भी सोचने को मजबूर हो जाएंगे।

मीरा: अर्चिता अग्रवाल और आसिफ स्टारर ये फिल्म Unconditional Love और पति- पत्नी के टूटते रिश्ते की कहानी है। जिसमें कहानी के उस पहलु को दिखाया गया जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। साथ ही इस फिल्म में ये भी बताया गया कि रिश्ता टूटने पर सबसे ज्यादा नुकसात आखिर किसे होता है।

https://www.youtube.com/watch?v=EV8Z01o3BBI

बिट्टू: ये फिल्म सरकार द्वारा स्कूल में बच्चों को दिये वाले में मिड-डे मिल योजना की उस सच्चाई को समने लाती है। जिसे अक्सर पर्दे के पीछे ढक दिया जाता है। इस फिल्म को साल 2021 में Oscar में नॉमिनेशन भी मिला था। जिसमें ये फिल्म टॉप 10 की लिस्ट में शामिल थी।

अहल्या: वेब सीरीज और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग लोहा मनवाने वाली राधिका आप्टे की ये फिल्म देखने के बाद आप बाकी सब भूल जाएंगे। राधिका आप्टे की इस Short Films में सस्पेंस का लेवल देख आपका भी दिमाग पूरी तरह से हिल जाएगा। असान भाषा में कहें तो ‘अहल्या’ फुल पैसा वसूल फिल्म है।

चटनी: टिस्का चोपड़ा और रसिका दुग्गल स्टारर ये फिल्म आपको डार्क कॉमेडी और जबरदस्त सस्पेंस की एक ऐसी दुनिया में ले जाएगी। जहां बाहर निकला आपके लिए किसी में सूरत में आसान नहीं होगा। इस फिल्म के बारे में कुछ भी और कहना इसके ट्विस्ट और सस्पेंस को खत्म कर सकता है। अच्छा होगा की खुद ही फिल्म देखकर आनंद लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ