हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

TRP की लिस्ट में टॉप फाइव से बाहर हुआ ये टीवी शो, कम रेंटिग वाले इस शो ने चटाई धूल

विज्ञापन
Top 5 Serials In TRP

Top 5 Serials In TRP: आज भी लोगों में टीवी शोज को लेकर वही क्रेज देखने को मिलता है, जो बीते कुछ साल पहले दिखता था। दर्शको के लिए कई टीवी सीरियल ऐसे हैं, जिन्हें वो बेहद पसंद करते हैं। इस लिस्ट में ये रिश्ता क्या कहलाता है से लेकर तारक मेहता का उल्टा चश्मा तक शामिल है।

ये ऐसे टीवी शोज है, जिनकी टीआरपी टॉप पर रहती है, लेकिन इस बार ये टॉप फाइव से बाहर हो गए हैं। इन टीवी शोज को लेकर लोगों में अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। वहीं, अब बार्क की टॉप टीआरपी शो की लिस्ट आ चुकी है और इसलिए अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपका पसंदीदा शो इस लिस्ट में कौन-से नंबर पर है। चलिए जान लेते हैं…

यह भी पढ़ें- ये हैं टॉप 10 इनफ्लुएंसर, लिस्ट में ना Elvish Yadav ना फुकरा इंसान

विज्ञापन

1. अनुपमा

टेलीविजन के सबसे चहेते शो में से एक ‘अनुपमा’ को लोग बेहद पसंद करते हैं। टॉप टीवी शोज की 32वें हफ्ते की टीआरपी की लिस्ट में अनुपमा पहले नंबर पर है। इस शो में रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना लोगों को बेहद पसंद आते हैं। फैंस में शो के लिए अलग ही क्रेज देखने को मिलता है।

2. गुम है किसी के प्यार में

इस बार टॉप फाइव की लिस्ट में दूसरे नंबर टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ है। इस बार शो को 2.3 रेंटिग मिली है और फैंस में इसके लिए अलग ही क्रेज रहता है। हालांकि गुम है किसी के प्यार में ने इस बार ये रिश्ता क्या कहलाता है को पछाड़कर दूसरे नंबर पर अपनी जगह बना ली है।

विज्ञापन

3. ये रिश्ता क्या कहलाता है

इस बार ये रिश्ता क्या कहलाता है तीसरे नंबर पर आ गया है। बता दें कि साल 2023 में 32वें हफ्ते में शो को 2.2 रेटिंग ही मिली है।

4. शिव शक्ति- तप त्याग तांडव

इस बार ‘शिव शक्ति- तप त्याग तांडव’ ने कमाल कर दिया है। पिछली बार की बात करें तो ये शो 9वें नंबर पर था, लेकिन इस बार शो चौथे नंबर पर आ गया है और इस बार इसकी रेटिंग 2.1 है।

विज्ञापन

5. भाग्य लक्ष्मी

इस बार इस शो ने भी अच्छी खासी रेटिंग हासिल की है और 2.1 की टीआरपी पर आ गया है, जबकि पिछली बार शो की रेटिंग 1.8 थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola