ये हैं टॉप 10 इनफ्लुएंसर, लिस्ट में ना Elvish Yadav ना फुकरा इंसान
Edited By Nancy Tomar

Indian Richest Social Media Influencers
Edited By Nancy Tomar

Indian Richest Social Media Influencers
Indian Richest Social Media Influencers: सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है, जिस पर हर कोई अपना जलवा दिखा सकता है। कोरोना काल से बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जो सोशल मीडिया पर अपना जलवा दिखा रहे हैं और करोड़ों कमा रहे हैं।
आज के समय में यूट्यूब एक ऐसा जरिया बन चुका है, जिस पर कोई भी वीडियो देख सकते हैं। साथ ही ये कमाई भी साधन बन गया है। आज हम आपको भारत के उन 10 यूट्यूबर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बीते कुछ सालों में अपना जलवा दिखाया है। चलिए जान लेते हैं कि इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है…
यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन पर पर 64 साल की एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट, कहा- ‘मेरे लिए ये बहुत…’
यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किए जाने वाले कैरी मिनाती यानी अजय नागर पहला यूट्यूब चैनल लांच किया था। अजय यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किए जाने वाले भारतीय हैं और उन्हें 38 मिलियन लोगों ने सब्सक्राइब किया हुआ है।
साल 2018 में अज्जू भाई गेमिंग को शुरू किया गया था। हालांकि इस यूट्यूबर ने आज तक अपने फेस को रिवीज नहीं किया है, लेकिन 34.5 मिलियन लोगो ने इसे सब्सक्राइब किया हुआ है।
साल 2009 में आशीष चंचलानी ने अपने यूट्यूब चैनल की शुरूआत की थी। आशीष चंचलानी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और 28.4 लोगों ने इन्हें सब्सक्राइब कर रखा है।
साल 2002 में उज्जवल चौरसिया ने इसकी शुरूआत की थी और आज इनके 31.9 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
इस पेज को तीन लोगों ने मिलकर बनाया, जिनके नाम है ज़ैन, वसीम और नाजिम। इसकी शुरूआत साल 2015 में की गई थी और आज इसके 29.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
साल 2017 में दिलराज सिंह रावत ने Mr. इंडिया हैकर की शुरूआत की थी। आज इनके 30.1 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
साल 2016 में BB की वाइंस की शुरूआत की गई थी और आज इनके 26 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
अमित भड़ाना भी इस लिस्ट में शामिल है उनके यूट्यूब चैनल पर 24.4 मिलियन फॉलोअर्स है।
साल 2012 में संदीप महेश्वरी ने अपने यूट्यूब चैनल की शुरूआत की थी और आज उनके 27.1 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
साल 2015 में टेक्निकल गुरुजी की शुरूआत की गई थी और आज उनके 22.9 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: