ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में रिलीज की जाती है, जो दर्शकों का दिल जीत लेती है. इन फिल्मों को देखकर ऑडियंस भी जमकर तारीफ करती है. हालांकि, कुछ फिल्में ऐसा करने में नाकाम साबित होती है. आज हम आपको पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही 5 भारतीय फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे बॉर्डर पार खूब पसंद किया जा रहा है. इस ट्रेडिंग लिस्ट में एक 8 साल पुरानी फिल्म भी मौजूद है.
यह भी पढ़ें: Prabhu Deva के दामन पर लगा बेवफाई का दाग, 3 शर्तों ने तोड़ा नयनतारा से रिश्ता
मर्दानी 3
रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘मर्दानी 3’ को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद कर रहे हैं. बॉलीवुड अभिनेत्री की यह फिल्म पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. रानी मुखर्जी की फिल्म 2 घंटे 11 मिनट की है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी.
धुरंधर
बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह के स्पाइ थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ का नाम शामिल है. यह फिल्म पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है. इस फिल्म को बॉर्डर पर खूब पसंद किया जा रहा है. ‘धुरंधर’ फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज की गई थी. हालांकि अब इस फिल्म का सीक्वल ‘धुरंधर द रिवेंज’ रिलीज किया गया है, जो बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रहा है.
बॉर्डर 2
तीसरे नंबर पर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का आता है. इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. बता दें कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में इस फिल्म को पूरी तरह बैन कर दिया गया है. हालांकि, जब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म रिलीज की गई, तो यह पाकिस्तान में ट्रेंड करने लगी. दरअसल, यह फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में 5 में नंबर पर मौजूद है.
मेड इन कोरिया
चौथे स्थान पर साउथ सिनेमा की फिल्म ‘मेड इन कोरिया’ है. इस फिल्म को 20 मार्च 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था. यह फिल्म पाकिस्तान में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है. पाकिस्तान में इस फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है. यह मूवी पड़ोसी मुल्क में Netflix पर सातवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है.
राजी
लिस्ट में आखिरी नाम आलिया भट्ट की स्पाई-ड्रामा फिल्म ‘राजी’ का शुमार है. यह फिल्म 8 साल पहले रिलीज की गई थी, जिसे भारत में ही नहीं पाकिस्तान में भी खूब देखा गया था. हालांकि आज भी यह फिल्म पाकिस्तान में खूब देखी जा रही है और नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में अपनी जगह बनाई हुई है.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
39 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines