दूसरे दिन Spider-Man: Brand New Day ने भरी उड़ान, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हॉलैंड और जेंडाया की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. फिल्म ने पहले दिन ही 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था. इस मूवी ने ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Spider-Man Brand New Day

Spider-Man Brand New Day ने दूसरे दिन किया कितने का कलेक्शन?

विज्ञापन

हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड (Tom Holland) की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-man: Brand New Day) इन दिनों दुनियाभर में शानदार कलेक्शन कर रही है. इस मूवी को हर कोई काफी ज्यादा पसंद कर रहा है. इस मूवी को भारतीय दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिलता हुआ नजर आ रहा है. फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ को 30 जुलाई 2026 को रिलीज किया गया है.

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले 60.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जिसके बाद लोग फिल्म की दूसरे दिन की कमाई पर अपनी नजरे टिकी हुई थी. अगर आप भी फिल्म की दूसरे दिन का कलेक्शन जानने के लिए एक्साइटेड है, तो बता दें कि फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-man: Brand New Day) ने दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक 49.35 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है. इस मूवी को 6 भाषाओं में रिलीज किया गया है. अंग्रेजी, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु.

विज्ञापन

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने दूसरे दिन कितने का किया कलेक्शन

टॉम हॉलैंड और जेंडाया की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने सबसे ज्यादा कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अंग्रेजी और हिंदी में किया है. फिल्म ने इंग्लिश भाषा में 60.25 करोड़ रुपये छापे थे. वहीं मूवी ने हिंदी भाषा में 39 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर डाली थी. हालांकि, फिल्म ने सबसे कम कमाई कन्नड़ और मलयालम भाषा में की है. मूवी ने मलयालम भाषा में 14 लाख, तो वहीं कन्नड़ में 6 लाख छापे हैं. हालांकि, फिल्म ने तमिल भाषा में 5.25 करोड़ रुपये और तेलुगु भाषा में 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. बता दें कि टॉम हॉलैंड ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने दो दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 109.95 करोड़ रुपये छाप डाले हैं.

विज्ञापन

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ का तोड़ा रिकॉर्ड

आपको बता दें कि हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 53.10 करोड़ रुपये कमा कर अपना दबदबा बनाया हुआ था. लेकिन 30 जुलाई को रिलीज हुई टॉम हॉलैंड ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है. इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 60.60 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर डाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ