हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की दोबारा होगी रिलीज, नए सीन्स के साथ सिनेमाघरों में लौटेगी फिल्म?

बॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस मूवी ने दुनियाभर में काफी शानदार कलेक्शन किया था. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी खुब नोट छापे थे.

विज्ञापन
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की दोबारा होगी रिलीज? (PIC-Marvel Entertainment, Youtube)

Spider Man Brand New Day Re Release: साल 2026 में अब तक भारतीय सिनेमाघरों में किसी हॉलीवुड फिल्म ने अपना दबदबा दिखाया है, तो वो और कोई नहीं बल्कि  टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man Brand New Day) है. इस सुपरहीरो फिल्म ने अपनी दमदार कहानी से लोगों का दिल जीत लिया था. इस फिल्म ने कमाई के मामले में भी शानदार प्रदर्शन किया था. यह मूवी 30 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी.

हालांकि, अब खबर आ रही है कि टॉम हॉलैंड और जेंडाया की फिल्म स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे एक बार फिर विदेशों सहित इंडिया में भी री-रिलीज होने जा रही है. चलिए जानते हैं मूवी की री-रिलीज के बारे में विस्तार से.

यह भी पढ़ें: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज से पहले ही दिखाया दम, एडवांस बुकिंग में 20 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

विज्ञापन

‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ दोबारा होगी रिलीज

डेस्टिन डेनियल क्रेटन के डायरेक्शन में बनी मार्वल स्टूडियोज की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ को इंडिया के साथ-साथ पूरी दुनिया में भी काफी पसंद किया गया था. दरअसल, जब भी मार्वल की फिल्म रिलीज होती है, तो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आती है और बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई करती है. इस प्रोडक्शन हाउस की फिल्म को ऑडियंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है. दरअसल, अपकमिंग फिल्म एवेंजर्स- डूम्सडे (Avengers: Doomsday) को लेकर भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है.

आपको बता दें कि फिल्म एवेंजर्स- डूम्सडे (Avengers: Doomsday) 18 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने वाली है. यही कारण है कि मूवी के मेकर्स ने प्लान बनाया है कि फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे की रिलीज से पहले स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे को एक बार फिर बड़े पर्दे पर रिलीज की जाए, ताकि दर्शकों की मूवी के साथ कनेक्टिविटी बनी रहे. अब आपके मन में यह सवाल उठ रहे होंगे कि हाल ही में इस मूवी को रिलीज किया गया था, इतनी जल्दी दोबारा देखने क्यों कोई जाएगा. दरअसल फिल्म के मेकर्स मूवी को नए फुटेज के साथ सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Watch: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक

‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने कितने किया था कलेक्शन?

हिंदुस्तान टाइम्स के रिपोर्ट के मुताबिक टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man Brand New Day) को दिसंबर से पहले रिलीज होने वाली है. बता दें कि टॉम हॉलैंड की फिल्म स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने दुनियाभर में 2.49 बिलियन डॉलर यानी लगभग 24 हजार करोड़ का बिजनेस किया था, जब फिल्म ने भारत में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा डाले थे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola