Tom Cruise Oscar Awards: हॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार टॉम क्रूज को फिल्मों में उनके एक्शन के लिए जाना जाता है. वह हॉलीवुड सिनेमा के बड़े स्टार हैं. उन्होंने 80 के दशक से लेकर अब तक स्क्रीन पर अभिनय की छाप छोड़ी. मेगा सुपरस्टार टॉम क्रूज को 63 साल की उम्र में प्रतिष्ठित पुरस्कार ऑस्कर अवॉर्ड मिल रहा है. उन्हें इस सम्मान का ऐलान किया गया. 45 साल के फिल्मी करियर में ऐसा पहली बार हुआ, जब टॉम को अकादमी मानद पुरस्कार का खिताब हासिल होगा. वह फिल्म इंडस्ट्री में पांच दशकों से एक्टिव हैं.
हॉलीवुज अभिनेता टॉम क्रूज को लेकर ये अब तक का सबसे बड़ा ऐलान और उनके लिए उपलब्धि है. इससे पहले मिशन इंपॉसिबल स्टार को तीन बार ऑस्कर अवॉर्ड में नॉमिनेशनल मिल चुका है, लेकिन अब उन्हें ऑनरेरी ऑस्कर अवॉर्ड के जरिए उनका सालों का इंतजार खत्म हो गया है.
यह भी पढ़ें: कौन है पाकिस्तानी पॉप सिंगर? जिसने अपने लाइव कॉन्सर्ट में फहराया भारत का झंडा, कहा- ‘मैं फिर करूंगा…’
टॉम क्रूज का करियर
टॉम क्रूज के करियर की बात की जाए तो उन्होंने साल 1981 में एक्टिंग में डेब्यू किया था. बतौर एक्टर उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘एंडलेस लव’ थी. लेकिन, उन्हें पॉपुलैरिटी साल 1983 में आई फिल्म ‘रिस्की बिजनेस’ से मिली थी. इसके बाद उनका करियर चल पड़ा था और उन्होंने लगातार बैक टू बैक हिट मूवीज दी थी. उन्होंने ‘मिशन इंपॉसिबल’, ‘टॉप गन’ और ‘जैक रीचर’ जैसी सफल फिल्में दी थी.
यह भी पढ़ें: De De Pyar De 2 BO Collection: 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई अजय देवगन की फिल्म, चौथे दिन हुई धड़ाम
फिल्म इंडस्ट्री में टॉम क्रूज का करियर 5 दशकों का रहा है, जिसका फल अब उन्हें ऑनरेरी ऑस्कर अवॉर्ड के तौर पर मिल रहा है. मूवीज में उन्होंने अपनी जान पर खेलकर स्टंट किए हैं. उन्हें अब अपने काम के लिए इंटरनेशनल लेवल का अवॉर्ड मिला है. इसके पहले उन्हें तीन गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, तीन स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड पुरस्कार और एक बाफ्टा अवॉर्ड मिल चुका है.
यह भी पढ़ें: फेमस सिंगर ह्यूमन सागर का निधन, 34 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, जानिए क्या है मौत की वजह
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
15 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
16 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
17 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
17 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
17 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines