DDLJ, Tom Cruise, Aditya Chopra: हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ किसे पसंद नहीं होगी। जी हां, भले ही फिल्म को रिलीज हुए 29 साल बीत गए हैं, लेकिन दर्शकों में इसका क्रेज आज भी वैसा ही है जैसा आज से 29 साल पहले था। इस बीच अब फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है, जो ‘राज’ से जुड़ा हुआ है। आइए आपको भी बताते हैं इसके सच के बारे में…
इंटरनेट पर पोस्ट आया सामने
हाल ही में instantbollywood ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में कहा गया है कि ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ यानी DDLJ में ‘राज’ के किरदार के लिए शाहरुख खान नहीं बल्कि हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज (Tom Cruise) पहली पसंद थे। जी हां, चौंकिए नहीं क्योंकि इसके पीछे की वजह भी बेहद मीनिंगफुल है। दरअसल, instantbollywood ने पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है कि DDLJ में लीड रोल निभाने के लिए आदित्य चोपड़ा के दिमाग में कोई और था। जी हां, और वो शख्स कोई नहीं बल्कि मशहूर हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज थे।
आदित्य ने दोबारा किया फिल्म की कहानी पर काम
पोस्ट के कैप्शन में आगे लिखा गया कि आदित्य चोपड़ा ने DDLJ की कल्पना एक अमेरिकी लड़के और एक भारतीय लड़की की लव स्टोरी के रूप में की थी। इस फिल्म में टॉम को लेने के लिए आदित्य बेहद एक्साइटेड भी थे, लेकिन फिर इसमें यश चोपड़ा की एंट्री हुई और उन्होंने आदित्य को फिल्म की कहानी पर फिर से काम करने के लिए कहा। इसके बाद आदित्य ने फिल्म में ‘एनआरआई राज मल्होत्रा’ के रूप में लीड एक्टर के रोल को चेंज कर दिया।
Dilwale Dulhania Le Jayenge
यूजर्स ने किए खूब कमेंट्स
अब इस पोस्ट पर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। अरे भई यूजर्स का रिएक्शन आना तो लाजिमी है क्योंकि फिल्म बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की जो है। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि दुनियाभर में मशहूर जोड़ी। एक दूसरे यूजर ने कहा कि शाहरुख ने फिल्म में बहुत शानदार काम किया है। एक और यूजर ने लिखा कि बहुत ही गजब की फिल्म है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Divyanka Tripathi की सर्जरी के बाद कैसी है हालत? एक्ट्रेस ने शेयर किया एक्सपीरियंस
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 hr ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
7 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
8 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
8 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines