Tom Cruise: बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड के सितारों की प्रेम कहानियां सुर्खियों में छाई रहती है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, हॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले टॉम क्रूज एक बार फिर से अपने नए लव को लेकर चर्चा में आ गए हैं। टॉम क्रूज को लेकर कहा जा रहा है कि उन्हें अपना प्यार मिल गया है और वो 36 साल की रूसी सोशलाइट एल्सिना खैरोवा को डेट कर रहे हैं।
एल्सिना खैरोवा के प्यार में टॉम
रिपोर्ट्स की मानें तो टॉम क्रूज ने कथित तौर पर अपने रिश्ते को आधिकारिक किया है। हॉलीवुड स्टार इन दिनों रूसी सोशलाइट एल्सिना खैरोवा के प्यार में है। सूत्रों की मानें तो डेली मेल को दी गई जानकारी में उन्होंने कहा कि टॉम और एल्सीना एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और प्यार में हैं। इतना ही नहीं बल्कि अंदरूनी सूत्रों का कहना ही कि बीते कुछ टाइम में ही दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए हैं। हालांकि अभी तक ये ऑफिशियल नहीं हुआ है और इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि दोनों की साथ में फोटोज ना हो और उनकी गोपनीयता बनी रहें।
एक साथ रहता है कपल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल को लेकर कहा जा रहा है कि दोनों एक साथ एक ही अपार्टमेंट में रहते हैं और दोनों एक-दूसरे की कंपनी को एंजॉय कर रहे हैं। दोनों एक साथ घूमते हैं। बता दें कि बीते कुछ ही टाइम पहले टॉम ने अपनी पत्नी के साथ लंदन की एयर एम्बुलेंस चैरिटी के समर्थन में एक डिनर नाइट में भी शिरकत की थी। हालांकि इन दिनों टॉम और एल्सिना के अफेयर के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Ranveer Singh के पोर्न स्टार के साथ विज्ञापन पर भड़कीं Rashami Desai, बोलीं- इंडस्ट्री पर तमाचा
टॉम की हो चुकी हैं तीन शादियां
बता दें कि इन दोनों की अफेयर की अफवाहें तब फैली थी जब दोनों को कथित तौर पर बीते साल दिसंबर के महीने में लंदन के मेफेयर पड़ोस में एक पार्टी में एक साथ देखा गया था। उस दौरान दोनों की मौजूदगी ने हर किसी का ध्यान उनकी ओर खींचा था, क्योंकि वो शानदार कपल गोल्स दे रहे थे। वहीं, अगर टॉम की बात करें तो उनकी तीन शादियां हो चुकी है।
सोफिया वेरगारा को डेट कर रहे थे टॉम- रूमर्स
बता दें कि टॉम की पहली शादी मिमी रोजर्स से हुई थी। टॉम ने दूसरे शादी निकोल किडमैन से की और उनकी तीसरी शादी केटी होम्स संग हुई। अब वो खैरोवा संग अफेयर को लेकर चर्चा में है। इसके अलावा खैरोवाकी बात करें तो वो भी अपने पति से अलग हो चुकी हैं। बता दें कि साल 2022 में खैरोवा ने अपने पति दिमित्री त्सेत्कोव को तलाक दे दिया था। वहीं, टॉम को लेकर कथित तौर पर ये भी कहा जाता है कि वो सोफिया वेरगारा को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
8 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
8 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
10 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
11 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
13 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
14 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
15 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines