Preity Zinta Birthday: आज बॉलीवुड की डिंपल गर्ल का 48वां बर्थडे, जानें किन फिल्मों से सुपरस्टार बनी प्रीति जिंटा

Preity Zinta Birthday

Preity Zinta Birthday: आज बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा का जन्मदिन हैं। प्रीति इंडस्ट्री में सबसे सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल है और इन्हें इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सबसे निडर और बेबाक भी माना जाता हैं।

विज्ञापन

प्रीति ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी है और अपनी एक अलग ही पहचान बनाई हैं। प्रीति का जन्म हिमाचल में हुआ था और आज वह 48 साल की हो चुकी हैं। हिंदी फिल्मों के अलावा प्रीति ने तेलुगू, पंजाबी और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है।

विज्ञापन

फिल्म ‘सोल्जर’ से मिली पहचान

बता दें कि एक्ट्रेस प्रीति जिंटा आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं और उनका जन्म 31 जनवरी 1975 को हुआ था। अभिनेत्री ने फिल्म ‘दिल से’ से अपने करियर को शुरू किया और फिल्म ‘सोल्जर’ से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई।

विज्ञापन

इस फिल्म में उनके अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया था। साथ ही प्रीति ने ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’, ‘दिल चाहता है’, ‘कोई मिल गया’, ‘सलाम नमस्ते’, ‘कल हो ना हो’ और ‘वीर जारा’ जैसी फिल्मों में शानदार कान किया हैं। इतना ही बल्कि प्रीति को उनके बेबाक और निडर अंदाज के लिए भी जाना जाता है।

बता दें कि फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रीति जिंटा को अंडरवर्ल्ड से धमकियां भी मिली थी और इस बात का खुलासा उन्होंने खुद कोर्ट में किया, कि उनसे 50 लाख रुपये मांगे गए।

विज्ञापन

डिंपल गर्ल ने अंडरवर्ल्ड डॉन के खिलाफ दी गवाही

बता दें कि साल 2001 में फिल्म चोरी-चोरी, चुपके-चुपके रिली हुई थी और इस फिल्म में प्रीति जिंटा, रानी मुखर्जी और सलमान खान का लीड रोल रहा था। बताया गया था कि इस फिल्म में हीरा कारोबारी भरत शाह और प्रोड्यूसर नाजिम रिजवी ने पैसा लगाया था, लेकिन ऐसा नहीं था।

विज्ञापन

हकीकत कुछ और ही थी, इस फिल्म में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील ने पैसा लगाया था और इस दौर में बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियों के पास अंडरवर्ल्ड से फोन आते थे। कथित तौर पर शाहरुख खान, सलमान खान, संजय गुप्ता, महेश मांजरेकर, निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन और अन्य कई हस्तियों ने अपने पहले के बयानों को वापस ले लिया था, लेकिन प्रीति ने कोर्ट में गवाही दी थी।

रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कोर्ट में बताया था कि उनसे फोन पर 50 लाख रुपये मांगे जा रहे है और इसलिए प्रीति के इस बयान को कैमरे पर रिकॉर्ड भी किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ