TMKOC: सब टीवी का मशहूर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। 14 साल बाद भी शो की लोकप्रियता आज भी पहले की तरह ही बनी हुई है। हालांकि एक के बाद एक शो के दिग्गज कलाकारों का शो छोड़कर जाना दर्शकों को निराश कर रहा है। बता दें कि हाल ही में शो के कई कलाकार शो को छोड़कर जा चुके हैं। इसके बावजूद भी मेकर्स इस कमी को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस बीच शो को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।
अभी पढ़ें – Asia Cup खत्म होते ही डेट पर निकले Virat Kohli और Anushka Sharma, रोमांटिक मूड में दिखी जोड़ी
मेकर्स को मिले नए तारक मेहता
कुछ समय पहले ही ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में तारक मेहता (Tarak Mehta) का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) ने शो को अलविदा कह दिया था। इसके बाद से ही फैंस शो में तारक मेहता के वापसी का इंतजार कर रहे थे। अब रिपोर्ट्स की माने तो शो में तारक मेहता के किरदार के लिए मेकर्स को एक नया चेहरा मिल गया है। मौजूदा मिली जानकारी के अनुसार टीवी के मशहूर अभिनेता ‘सचिन श्रॉफ’ (Sachin Shroff) शो में तारक मेहता का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। यहां तक कि कहा यह भी जा रहा है कि एक्टर दो दिनों की शूटिंग कम्पलीट भी कर चुके हैं। हालांकि इस खबर पर मेकर्स और एक्टर द्वारा अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
कौन हैं सचिन श्रॉफ?
जानकारी के लिए बता दें कि सचिन श्रॉफ (Sachin Shroff) छोटे पर्दे के जाने माने अभिनेता है। वह कई मशहूर टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। एक्टर को टीवी के फेमस शो ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ राजीव के किरदार से लोकप्रियता मिली। इसके अलावा सचिन ओटीटी के पॉपुलर वेब सीरीज ‘आश्रम’ में भी नजर आ चुके हैं। ऐसे में अब मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि सचिन तारक मेहता का उल्टा चश्मा में शैलेश लोढ़ा को रिप्लेस कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – New York Fashion Week 2022 में यूट्यूबर गौरव तनेजा और ऋतु राठी की जोड़ी करेगी डेब्यू
इस वजह से शैलेश लोढ़ा ने छोड़ दिया शो
बात करें अगर शैलेश लोढ़ा की तो उनके शो छोड़ने के बाद कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया था कि एक्टर शो में अपने कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं थे। साथ ही साथ इस शो की वजह से वह दूसरे अवसरों को हासिल नहीं कर पा रहे थे। उनके शो छोड़ने के बाद मेकर्स और शो के बाकी कलाकारों ने उन्हें मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन आखिरकार उन्होंने शो को छोड़ ही दिया। बता दें कि बीते कुछ समय में शो के कई कलाकार शो को अलविदा कह चुके हैं, जिसमें शो में दया बेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी और अंजली मेहता का किरदार निभाने वाली नेहा मेहता शामिल हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 hr ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
2 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
5 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
5 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
7 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines