Tishaa Kumar: मायानगरी में इस टाइम कुदरत का कहर बरस रहा है। मुंबई में हो रही भारी बारिश ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है, लेकिन जब किसी के कलेजे का टुकड़ा ही उससे छीन जाए, तो भला कोई इंसान कैसे जिंदा रहने के बारे में सोचा। आम हो या कोई बड़ा सितारा… हर किसी को अपने बच्चे से बेहद लगाव होता है। आज मुंबई में ना सिर्फ बादल रो रहे हैं बल्कि हर एक सितारे की आंखें नम नजर आईं।
कैंसर से जिंदगी की जंग हारी तिशा
बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कृषण कुमार की बेटी तिशा कुमार कैंसर से जिंदगी की जंग हार गई और आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। ये ऐसी घड़ी है, जिसमें हम और आप बस तसल्ली दे सकते हैं, लेकिन जिस परिवार पर जवान बेटी की मौत का पहाड़ टूटा हो, उसके गम को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते।
कजिन भाई-बहन बेहाल
तिशा के अंतिम संस्कार में ना सिर्फ उनके मां-बाप बल्कि उनके कजिन भाई और बहन का हाल बेहाल नजर आया। सोशल मीडिया पर तिशा के अंतिम संस्कार के तमाम वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो को देखकर किसी की भी आंखों में आंसू छलक आएंगे।
पहाड़ के टूटने जैसा दर्द
एक तरफ जहां बेटी के गम में पिता बेसुध नजर आ रहे हैं, तो दूसरी ओर तिशा की मां भी अपना होश खो बैठी हैं, जिन मां-बाप की जवान बेटी उन्हें छोड़कर चली जाए, उनका दर्द तो शायद ही कोई कभी समझ पाएगा, लेकिन इतनी कम उम्र में अपनी बहन को खोने का दर्द भी किसी पहाड़ के टूटने जैसा ही है।
खुशाली और तुलसी भी मायूस
जी हां, तिशा के अंतिम संस्कार में बहन खुशाली और तुलसी कुमार भी नजर आईं। दोनों ही इस दौरान बेहद मायूस नजर आ रही थी। दोनों का चेहरा साफ बता रहा था कि बहन का जाना उनके लिए सब कुछ खो देने जैसा है। इतना ही नहीं बल्कि चचेरी बहन को अंतिम विदाई देने भूषण कुमार भी आए थे और वो भी इस दौरान खुद को संभालने की कोशिश कर रहे थे।
20 साल की थीं तिशा कुमार
इंटरनेट पर इस वक्त हर कोई तिशा के बारे में बात कर रहा है। सभी तिशा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके लिए दुआ कर रहे हैं, लेकिन उनका जाना ‘कुमार’ परिवार के लिए बहुत बड़ा दुख है। गौरतलब है कि तिशा कुमार ने चार दिन पहले ही दुनिया को अलविदा कह दिया था। महज 20 साल की उम्र में तिशा कैंसर से जिंदगी की जंग हार गई।
कौन हैं भूषण, खुशाली और तुलसी कुमार?
भूषण कुमार
भूषण कुमार इंडियन फिल्ममेकर होने के साथ-साथ संगीत निर्माता भी हैं। इसके अलावा भूषण सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं, जिन्हें टी-सीरीज के नाम से भी जाना जाता है। वह बॉलीवुड में अपने काम के लिए जाने जाते हैं।
खुशाली कुमार
खुशाली कुमार एक फेमस एक्ट्रेस हैं और इसके अलावा वो एक फैशन डिजाइनर भी हैं। कुमार परिवार में जन्मी खुशाली गुलशन कुमार की बेटी हैं। उनके भाई-बहन भूषण कुमार और तुलसी कुमार हैं। बता दें कि कृष्ण कुमार, खुशाली के चाचा हैं।
तुलसी कुमार
तुलसी कुमार की बात करें तो वो एक मशहूर सिंगर होने के साथ-साथ एक एक्ट्रेस भी हैं। तुलसी कुमार फिल्ममेकर भूषण कुमार और अभिनेत्री खुशाली कुमार की बहन भी हैं। इसके अलावा तुलसी किड्स हट की भी मालिक हैं, जो रिकॉर्ड लेबल टी-सीरीज का एक यूट्यूब चैनल है, जिसमें नर्सरी कविताओं और कहानियों सहित बच्चों की सामग्री शामिल है।
यह भी पढ़ें- Video: इकलौती औलाद को अंतिम विदाई देते बेहाल हुए T-Series के सह मालिक, बेटी के कम उम्र में जाने से टूटे मां-बाप
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
17 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
19 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
20 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
21 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines