Tina Munim: अंबानी खानदान की छोटी बहू टीना अंबानी एक जमाने में बी-टाउन की ग्लैमरस हसीनाओं में से एक थी। अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाने वाली टीना मुनीम, अनिल अंबानी की पत्नी है। एक समय ऐसा भी था जब हिंदी सिनेमा में टीना का अपना जलवा रहता था। आज टीना का जन्मदिन है, इस खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बाते बताते हैं। आइए जानते हैं…
यह भी पढ़ें- इस हसीना ने रख दी थी Rahul Gandhi से शादी की डिमांड, कॉन्ट्रोवर्सी से मिली पहचान
80 के दशक की खूबसूरत अदाकारा
टीना अंबानी ने अपने करियर के पीक पर अनिल अंबानी से शादी कर ली थी। टीना को पहचान ‘चाय पे बुलाया है’ गाने से मिली थी। फिल्म इंडस्ट्री की इस खूबसूरत हसीना की शादी से पहले इनके अफेयर के खूब चर्चे रहे। जी हां, 80 के दशक की खूबसूरत अदाकारा टीना के अफेयर कई सितारों के साथ रहे, जिसमें देव आनंद से लेकर संजय दत्त तक का नाम शामिल है।
किस-किस के साथ रहे टीना के अफेयर
देव आनंद
इस बात को बहुत कम लोग जानते हैं कि देव आनंद, टीना पर फिदा थे। जी हां देव आनंद ने अपनी फिल्म ‘देश-प्रदेश’ से टीना को ब्रेक देने का फैसला किया। फिल्म के हिट होने के बाद खबरें आई कि देव और टीना एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
संजय दत्त
फिल्म ‘रॉकी’ में टीना को कास्ट किया गया था। इस फिल्म में संजय दत्त भी थे। खबरें थी कि फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों का अफेयर चल रहा है, लेकिन ये खबरें ज्यादा दिन नहीं चल सकी।
राजेश खन्ना
प्यार में टूटी टीना ने एक बार फिर से इसे मौका दिया। टीना की खूबसूरती के दिवाने राजेश खन्ना और उनका प्यार खूब चला। एक साथ आठ फिल्मों में काम किया और फिर दोनों साथ रहने लगे। खबरें थी कि टीना, राजेश से शादी करना चाहती हैं, लेकिन राजेश ने कभी अपनी पत्नी डिंपल से तलाक की मांग नहीं की और इस वजह से टीना ने उन्हें छोड़ने का फैसला कर लिया था।
अनिल अंबानी से की शादी
बता दें कि इसी दौरान टीना की मुलाकात अनिल अंबानी से हुई थी और फिर दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। हालांकि दोनों के प्यार की राह आसान नहीं रही और टीना को धीरुभाई अंबानी की तरफ से रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था, लेकिन अनिल कोशिश करते रहे और बाद में दोनों की शादी हो गई। अब अपने परिवार के साथ टीना बेहद खुश है और एक सुकून की जिंदगी बीता रही है।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
13 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
14 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
15 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
16 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
19 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
20 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
20 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
21 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines