Tillotama Shome On Molestation: एक मशहूर एक्ट्रेस ने हाल ही में एक शॉकिंग खुलासा किया है। अक्सर लड़कियों के साथ दरिंदगी की कहानियां सुनने को मिलती हैं। अखबार के पन्ने ऐसी कहानियों से भरे रहते हैं। वहीं, अब एक जानी-मानी एक्ट्रेस ने अपनी आपबीती सुनाई है। एक्ट्रेस ने रिवील किया कि दिल्ली में उनके साथ कौन-सा दिल दहला देने वाला किस्सा हुआ था। अब जिसने अपने साथ हुई इस भयानक घटना का खुलासा किया है वो कोई और नहीं बल्कि ‘कोटा फैक्ट्री’ (Kota Factory) की पूजा दीदी यानी एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम हैं।
बीच सड़क पर एक्ट्रेस के साथ बदतमीजी
आपको बता दें, तिलोत्तमा शोम ने ‘लस्ट स्टोरीज 2’, ‘अंग्रेजी मिडियम’, ‘सर’, और ‘मंटो’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वो ‘मेंटलहुड’, ‘दिल्ली क्राइम’, ‘द नाईट मैनेजर’ और ‘टूथ परी’ जैसी सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। इतनी पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद भी एक्ट्रेस खुद को दरिंदों से बचा नहीं पाईं। अब उनका अपने साथ हुई एक घटना पर दर्द छलका है। तिलोत्तमा शोम ने रिवील किया कि जब वो दिल्ली में सर्दियों के दौरान बस का इंतजार कर रही थीं तो कैसे उनके पास कार आकर रुकी और कुछ आदमियों ने उनके साथ बदतमीजी की।
एक्ट्रेस पर फेंका पत्थर
एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम ने कहा कि कार में मौजूद जो आदमियों का ग्रुप था उन्होंने छेड़छाड़ शुरू कर दी और एक शख्स ने उन पर छोटा-सा पत्थर भी फेंका। ऐसे में वो थोड़ी दूर चली गईं और उनके मन में यही चल रहा था कि यहां से निकलना होगा। अगर एक्ट्रेस भागतीं तो वो लोग उनका पीछा करते। ऐसे में समझदारी दिखाते हुए एक्ट्रेस सड़क के बीचों-बीच खड़ी हो गईं और मदद मांगने की कोशिश करती रहीं। हालांकि, कई कार उनके पास से निकलीं, लेकिन कोई भी उनकी मदद के लिए नहीं रुका। एक्ट्रेस ने रिवील किया कि उन्हें एक ऐसी कार दिखी जिस पर मेडिकल साइन बना था तो उन्होंने उस अजनबी इंसान से लिफ्ट ले ली।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: Sai Ketan Rao निकले ‘फुसकी बम’, घर में किसका बड़ा है ईगो? प्रेस ने खोली पोल
डॉक्टर ने हाथ पकड़ खोल थी पैंट की जिप
एक्ट्रेस को लगा कि वो बच गई हैं, लेकिन उनके लिए मुश्किलें और भी बढ़ गई थीं। तिलोत्तमा शोम उस शख्स के साथ कार की फ्रंट सीट पर बैठ तो गईं लेकिन कुछ दूर जाने के बाद उस शख्स ने एक्ट्रेस का हाथ पकड़ लिया और अपनी पैंट की जिप खोल दी। एक्ट्रेस ऐसे में समझ गईं कि वो इंसान उनसे क्या चाहता है। उन्होंने तुरंत रिएक्ट कर दिया तो आदमी डर गया और उसने कार रोककर एक्ट्रेस को गाड़ी से बाहर निकलने को कह दिया। इस डरावने हादसे के बाद तिलोत्तमा शोमबुरी तरह से डर गई थीं। हालांकि, जैसे-तैसे एक्ट्रेस ने खुद को बचा ही लिया।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
16 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
20 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
21 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
22 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
23 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines