Bigg Boss OTT 3: Sai Ketan Rao निकले 'फुसकी बम', घर में किसका बड़ा है ईगो? प्रेस ने खोली पोल

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में मीडिया की एंट्री हुई है। शो में जब भी पैपराजी आते हैं तो घरवालों की पोल तो खुलती ही है, साथ ही उनके चेहरों से कई नकाब भी हटते हैं। ऐसे में अब मीडिया ने किसी को फुसकी तो किसी को ईगो वाला बताया है। 

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में अब एक बड़ा धमाका होने वाला है। शो का अंत करीब है, ऐसे में सभी कंटेस्टेंट्स को अपनी सफाई देने का अब एक खास मौका मिलने वाला है। साथ ही जनता उनके बारे में क्या कह रही है अब वो भी उन्हें एक स्पेशल तरीके से बताया जाएगा। दरअसल, अब वो वक्त आ गया है जब मीडिया बिग बॉस के घर में आकर सभी कंटेस्टेंट्स से कई बड़े और तीखे सवाल करती है। अब जल्द ही आपको बिग बॉस ओटीटी 3 में मीडिया कंटेस्टेंट्स से ऐसे ही सवाल करती नजर आने वाली है।

विज्ञापन

लवकेश कटारिया पर उठे सवाल

अब मीडिया के सवालों से कोई नहीं बचेगा। अरमान और कृतिका की तो बैंड बजने वाली है, लेकिन साई केतन राव, सना मकबूल और लवकेश कटारिया को भी क्लीन चिट नहीं मिलेगी। अब अनिल कपूर के इस शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है। इसमें प्रेस सभी घरवालों को ग्रिल करती हुई नजर आ रही है। इस बार उन्होंने लवकेश कटारिया को भी सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। लवकेश से विशाल पांडे के टॉपिक पर बातचीत हुई है।

विज्ञापन

साई केतन निकले फुसकी बम?

उन पर मीडिया ने आरोप लगाए हैं कि आप क्लीन चिट लेकर घूम रहे हैं, लेकिन अगर विशाल गलत थे तो वो भी सही नहीं थे। यानी अब मीडिया ने लवकेश का सच से सामना करवा दिया है। इसके अलावा घर में आए इन खास मेहमानों ने साई केतन राव से भी बात की और उन्हें बताया कि लोगों को लगा था कि वो एटम बम निकलेंगे, हालांकि वो तो फुसकी बम निकले। इस पर साई ने अपनी सफाई दी है कि वो हमेशा झगड़ा नहीं कर सकते। इसके बाद प्रेस का निशाना सना मकबूल पर आया।

विज्ञापन

सना भी आईं मीडिया के निशाने पर

सना पर मीडिया ने ईगो रखने का आरोप लगाया और कहा कि उनका ईगो क्या कितना बड़ा है कि वो किसी के सामने झुकती नहीं हैं? दरअसल, यहां उनकी और शौरी की लड़ाई को लेकर उन्हें निशाने पर लिया गया है। हालांकि, सना ने अपनी सफाई में खुद को सही साबित करने की पूरी कोशिश की है। अब उन्हें क्लीन चिट मिलती है या नहीं वो तो अपकमिंग एपिसोड में ही पता चलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ