'मेरा एक ही दोस्त था…', इरफान खान को याद कर इमोशनल हुए तिग्मांशु धूलिया, 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' पर भी बोले

Tigmanshu Dhulia On Irfaan Khan: तिग्मांशु धूलिया ने हाल ही में एक इवेंट में अपने खास दोस्त इरफान खान के बारे में बात की और बताया कि उनके जाने के बाद उनके आर्ट पर कितना असर पड़ा है. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के लिए सबसे बड़ा विलेन कहलाने पर भी प्रतिक्रिया दी.

Tigmanshu Dhulia, Tigmanshu Dhulia Remembers Irrfan Khan, Tigmanshu Dhulia Irrfan Khan Bonding

इरफान खान को याद कर इमोशनल हुए तिग्मांशु धूलिया (File photo)

Tigmanshu Dhulia On Irrfan Khan: फिल्म इंडस्ट्री में जहां दोस्ती बनना और टूटना आम बात है, वहीं, तिग्मांशु धूलिया और इरफान खान की दोस्ती लोगों के लिए एक मिसाल रही है. आज भले ही इरफान हमारे बीच मौजूद नहीं हैं, लेकिन अपने करीबी दोस्तों के साथ उनका रिश्ते इतना गहरा रहा है कि उनका जिक्र बातचीत के दौरान अक्सर होता रहता है. कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जो इंसान के जाने के बाद भी जिंदा रहते हैं. हाल ही में तिग्मांशु धूलिया ने अपनी और इरफान की इस खास दोस्ती पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उनके जाने के बाद वह इंडस्ट्री में बिल्कुल अकेले हो गए हैं. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

विज्ञापन

दरअसल, हाल ही में सबरंग फेस्टिवल 2025 का आयोजन एवं ए गालिब ऑडिटोरियम में किया गया था, जिसमें तिग्मांशु धूलिया भी पहुंचे थे. इस इवेंट में डायरेक्टर और एक्टर तिग्मांशु धूलिया ने इरफान खान के साथ अपनी दोस्ती को लेकर बात की और कहा कि इरफान उनके सच्चे दोस्त थे. उनके जाने के बाद उनकी लाइफ पर काफी गहरा असर पड़ा. मानो कि जैसे उनका सहारा छिन गया हो. तिग्मांशु बताते हैं कि अब वह पहले की तरह नहीं लिख पाते हैं, उनका आर्ट अब कमजोर हो चुका है.

विज्ञापन

इरफान खान संग बॉन्ड पर बोले तिग्माशु

इतना ही नहीं, तिग्मांशु ने इरफान के साथ अपने बॉन्ड को लेकर कहा कि मुंबई एक ऐसा शहर है जहां इंसान को बड़े फैसले अकेले ही लेने पड़ते हैं. उन्होंने बताया कि जब वो इरफान के लिए लिखते थे, तो आइडियाज खुद सामने आने लगते थे, क्योंकि उन्हें पता होता था कि इरफान उन किरदारों को बखूबी निभा पाएंगे. आपको बता दें कि तिग्माशु ने इरफान के साथ दो फिल्मों में काम किया था. इसमें ‘हासिल’ (2003) और ‘पान सिंह तोमर’ (2010) जैसी फिल्में शामिल हैं.

विज्ञापन

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ को लेकर कही ये बात

इसी बातचीत के दौरान तिग्मांशु धूलिया ने फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ को लेकर भी बात की. इस फिल्म में उन्होंने विलेन का रोल प्ले किया था, जिसके लिए उन्हें सिनेमा जगत का सबसे बड़ा विलेन कहा गया था. इस पर वह खुद भी हैरान रह गए थे. इस पर उनका कहना था कि जब इंडस्ट्री के पास गब्बर सिंह जैसे विलेन हैं तो वो कैसे सबसे बड़े विलेन के दर्जे पर आ सकते हैं. तिग्मांशु धूलिया ने आगे कहा कि इस टाइटल से उन्हें खुशी नहीं हुई, बल्कि उन्हें सबसे बड़ा विलेन कहना गलत लगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ