'पूजा कराने के 2 लाख लेते हैं…', सुनीता आहूजा ने पुरोहित पंडित के खिलाफ दिया बयान, तो गोविंदा को मांगनी पड़ी माफी

सुनीता आहूजा अपने एक विवादित बयान की वजह से चर्चा में हैं. उन्होंने परिवार के पुरोहित पंडित मुकेश शुक्ला पर टिप्पणी की है, जिसके बाद गोविंदा का सामने आकर माफी मांगनी पड़ी है. कई लोगों ने उनके बयान को प्रसिद्ध ज्योतिषी के प्रति अपमानजनक माना है.

Govinda, Govinda Apology For Wife Sunita Ahuja, Govinda Wife Sunita Ahuja Controversial Statement

गोविंदा और सुनीता आहूजा. (File photo)

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर अपने किसी ना किसी बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं. बीते कुछ महीनों से वह अपने बयानों की वजह से वह गोविंदा के साथ तलाक की खबरों को लेकर हेडलाइन्स में थीं. इसके बाद चर्चा शुरू हो गई थी कि गोविंदा किसी मराठी अभिनेत्री के साथ रिलेशनशिप में हैं. इन अफवाहों के बीच सुनीता ने गोविंदा के पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों पर बयान दिया है. इसमें उन्होंने खुलासा किया कि गोविंदा के परिवार के पुरोहित पूजा पाठ कराने के लिए 2 लाख रुपये लेते हैं. जबकि वह कहती हैं कि पूजा-पाठ खुद से करना चाहिए. इसी मामले को लेकर अब अभिनेता गोविंदा ने माफी मांगी है.

विज्ञापन

सुनीता आहूजा के बयान के बाद गोविंदा ने 4 नवंबर यानी कि बीते दिन ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया. इसमें उन्होंने कहा कि आदरणीय पंडित मुकेश शुक्ला योग्य, प्रमाणिक और बड़े गुणी व्यक्ति हैं. एक्टर का मानना है कि वह यज्ञ-विधि और प्रयोग की गहन समझ रखने वाले ऐसे चुनिंदा लोग और परिवार उत्तर प्रदेश में बहुत कम हैं. गोविंदा को लगता है कि पुरोहित पंडित और उनका परिवार उसी में से एक है.

विज्ञापन

गोविंदा ने सुनीता के बयान का किया खंडन

यही नहीं, गोविंदा आगे कहते हैं कि पंडित मुकेश शुक्ला के पिताजी जटाधारी से उनका घर-परिवार कई सालों से जुड़ा हुआ है. अंत में उन्होंने इसमें पत्नी सुनीता आहूजा के बयान का जिक्र किया और कहा कि उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने उन्हें कुछ अपशब्द कहे, इसके लिए उन्होंने माफी मांगी और सुनीता के बयानों का खंडन भी किया. गोविंदा ने कहा कि पंडित मुकेश और उनका परिवार एक्टर के मुश्किल समय में उनके साथ रहा. अभिनेता उनका बहुत सम्मान करते हैं.

विज्ञापन

पुरोहित पंडित को लेकर क्या बोली थीं सुनीता आहूजा?

अब अगर सुनीता आहूजा के बयानों की बात की जाए तो उन्होंने हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में शिरकत की थी. इस दौरान उन्होंने काफी कुछ शेयर किया. कई अफवाहों का भी खंडन किया. इसी बातचीत में पारस ने उनसे कहा कि हर ज्योतिषी सही नहीं होता है. तो इस पर सुनीता ने जवाब में अपने घर के पुजारी का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उनके घर में भी एक गोविंदा के पुजारी हैं. वो पूजा करवाते हैं और दो लाख रुपये लेते हैं. सुनीता कहती हैं कि खुद पूजा करनी चाहिए. उनका मानना है कि पंडित की कराई पूजा से कुछ नहीं होता है.

विज्ञापन

यही नहीं, सुनीता आहूजा ने ये भी कहा कि भगवान आपके अपने हाथों से की गई पूजा को स्वीकार करते हैं. उनका कहना है कि वह किसी को पैसे देकर भक्ति नहीं करती हैं. डरने वाला ही डरता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ