मुंबई। कथित तौर पर बॉलीवुड कपल माने जाने वाले टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पटानी (Disha Patani) के ब्रेकअप की खबरों ने बीते दिन फैंस का खूब अटैंशन ग्रैब किया। हालांकि, इन दोनों सितारों ने ना तो कभी अपने रिलेशनशिप में होने की, ना ही ब्रेकअप की कोई जानकारी दी। वहीं, अब दोनों के अलग होने की खबरों के बीच एक नई न्यूज सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो, दिशा से अलग होने के बाद टाइगर श्रॉफ एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा (Akanksha Sharma) को डेट कर रहे हैं।

बताते चलें की आकांक्षा शर्मा और टाइगर श्रॉफ को दो म्यूजिक एल्बम में साथ काम कर फैंस का दिल जीतते देखा जा चुका है। वहीं, बीते दिन से दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबर सोशल मीडिया पर बज क्रिएट कर रही है। वहीं, इन रिपोर्ट्स पर खुद टाइगर श्रॉफ ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा खुलासा किया है। ‘ईटाइम्स’ से बातचीत में टाइगर ने साफ किया,’ये सच नही हैं।’

हालांकि, टाइगर ने दिशा संग ब्रेकअप की खबरों पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। लेकिन एक्टर ने आकांक्षा संग रिश्ते में होने की खबर का सच बताते हुए साफ कर दिया कि वो एक्ट्रेस को डेट नहीं कर रहे हैं। इस तरह साफ होता है कि टाइगर अभी सिंगल हैं और अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं।

बता दें कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के तकरीबन 6 साल तक रिलेशनशिप में रहने की खबरे थीं। दोनों अक्सर साथ आउटिंग पर जाते, रोमांटिक डिनर डेट पर पहुंचते और साथ में वेकेशन पर क्वालिटी टाइम स्पैंड करते देखे जाते थे। रिपोर्ट्स में दोनों के ब्रेकअप की वजह शादी बताई गई है। खबरों की मानें तो दिशा ने टाइगर को शादी का सजेशन दिया था, लेकिन टाइगर ने साफ कर दिया कि अभी वो इसके लिए तैयार नहीं हैं। इसी के बाद कपल ने अलग होने का फैसला कर लिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ