Tiger Shroff ने बजाई फैशन की बैंड, लड़की का टॉप पहन किया डांस, हुए ट्रोल

टाइगर श्रॉफ इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं। हाल ही में टाइगर एक इवेंट मे नजर आए और इस दौरान उन्होंने जो आउटफिट पहना उसकी वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।

Tiger Shroff

टाइगर श्रॉफ क्यों हुए ट्रोल?

टाइगर श्रॉफ हाल ही में जी सिने अवॉर्ड्स 2025 में नजर आए। इस दौरान एक्टर ने इस इवेंट में चार चांद लगाए और इस रात को और खास बनाया। हालांकि, अब टाइगर को इसके लिए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। जी हां, सोशल मीडिया पर लोगों ने टाइगर को ना जाने क्या-क्या सुना दिया है? अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जो लोगों ने टाइगर को ट्रोल किया? तो आइए जानते हैं…

विज्ञापन

आउटफिट की वजह से हुए ट्रोल?

दरअसल, टाइगर अपने आउटफिट को लेकर ट्रोल हो रहे हैं। जी हां, जी सिने अवॉर्ड्स 2025 की रात को टाइगर ने अपने डांस से खास तो बनाया, लेकिन इस दौरान उन्होंने जो आउटफिट पहना छा, वो लोगों को रास नहीं आया और यूजर्स ने टाइगर को खूब ताने मारे। इस इवेंट की परफॉर्मेंस के लिए टाइगर ने ब्लैक रैगजीन पेंट और ऊपर सिल्वर कलर का टॉप पहना है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

क्या बोले यूजर्स?

एक यूजर ने टाइगर के लुक को देखकर कहा कि इसके अलावा और भी कुछ कर लिया करो। दूसरे यूजर ने कहा कि भाई आप सर्कस में काम करो। तीसरे यूजर ने कहा कि वो सब ठीक है, लेकिन ब्रा क्यों पहनी हो। चौथे यूजर ने कहा कि डांस कम सर्कस ज्यादा लग रहा है। पांचवें यूजर ने कहा कि डांस अच्छा है, लेकिन लड़की का कपड़ा क्यों पहना है? एक और यूजर ने कहा कि शानदार लेकिन ये टॉप क्यों पहना है? इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।

विज्ञापन

Tiger Shroff

सितारों से सजी जी सिने अवॉर्ड्स 2025 की महफिल

इसके अलावा अगर जी सिने अवॉर्ड्स 2025 की बात करें तो ये रात सितारों की चमक-धमक और ग्लैमर से रोशन रही थी। जी हां, इस बार इवेंट में जैकलीन फर्नांडिस, रश्मिका मंदाना, कार्तिक आर्यन, तमन्ना भाटिया, राशा थडानी और कृति सेनन जैसे सितारों से सजी रही। इस दौरान सबकी परफॉर्मेंस बेहद कमाल की रही।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ