Jyoti Malhotra की वायरल हो रही इस फोटो पर बवाल क्यों? पाक एम्बेसी में घुसे शख्स से जुड़ा लिंक

हरियाणा की पॉपुलर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े नए-नए राज दुनिया के सामने आ रहे हैं। अब ज्योति का एक फोटो सामने आया है, जिसको लेकर बवाल हो रहा है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

Jyoti Malhotra

पाक एम्बेसी में केक लेकर गया शख्स, ज्योति के साथ पार्टी में दिखा।

हरियाणा की पॉपुलर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा इन दिनों खबरों के बाजार में छाई हुई है। ज्योति से जुड़े हर अपडेट पर लोगों के नजरें हैं और लोग उसके बारे में हर एक चीज जानना चाहते हैं। इस बीच अब ज्योति को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। जी हां, सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें ज्योति उस शख्स के साथ नजर आ रही हैं, जिसमें शख्स केक लेकर पाकिस्तान एम्बेसी में गया था। आइए जानते हैं पूरा मामला…

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक फोटो सामने आई है। इस फोटो में ज्योति एक ऐसे शख्स के साथ नजर आ रही है, जिसे पहलगाम आतंकी हमले के ठीक दो दिन बाद नई दिल्ली में पाकिस्तान एम्बेसी में केक लाते हुए देखा गया था। पहलगाम हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इस बीच अब एक और फोटो सामने आई है, जिसमें गिरफ्तार यूट्यूबर उसी व्यक्ति के साथ दिख रही है। यह भी जानकारी है कि पाकिस्तान में ट्रैवल के दौरान ज्योति ने एक पार्टी का वीडियो रिकॉर्ड किया था जिसमें वह उस व्यक्ति से मिलती हुई दिख रही थी, जो केक लेकर पाक एम्बेसी में जा रहा था।

विज्ञापन

Jyoti Malhotra

पुलिस कर रही कार्रवाई

भारत-पाक तनाव के बीच पुलिस और विभिन्न खुफिया एजेंसियों ने देशभर में असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी के चलते यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​को भी पुलिस ने पाकिस्तान के साथ मिलकर जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वहीं, अगर उस वीडियो की बात करें जिसमें शख्स पाक एम्बेसी में केक लेकर जा रहा था, तो ये कथित वीडियो 24 अप्रैल को नई दिल्ली पाक एम्बेसी का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

पाक एम्बेसी में केक लेकर गया शख्स

बता दें कि पहलगाम हमले के बाद दो दिन बाद इस शख्स को पाक एम्बेसी में केक लेकर जाते हुए देखा गया था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि पत्रकार उस शख्स से पूछ रहे हैं कि वह क्यों आया है और वह किस जश्न के लिए केक लेकर आया है? भूरे रंग का पठानी सूट पहने दाढ़ी वाले व्यक्ति ने जवाब देने से इनकार कर दिया और बिना किसी सफाई के अंदर चला गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ